रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएगा WWE का ये रेसलर एक्टर

'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। वहीं कभी फिल्म अपनी एडिटिंग को लेकर चर्चा में आ जाती है। इस बार 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा महाभारत के भीम और WWE रेसलर यानी सौरभ गुर्जर (Saurav Gurjar) को लेकर हो रही है।

रणबीर कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) कई सालों से चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य भूमिका में हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। वहीं कभी फिल्म अपनी एडिटिंग को लेकर चर्चा में आ जाती है। इस बार ‘ब्रह्मास्त्र’ की चर्चा महाभारत के भीम और WWE रेसलर यानी सौरभ गुर्जर (Saurav Gurjar) को लेकर हो रही है।

सौरभ गुर्जर ने महाभारत में भीम का किरदार निभाया था। जिसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। सौरभ गुर्जर WWE के इस रेसलर हैं। वो नेशनल किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं महाभारत के साथ ही उन्होंने बलि और रावण का रोल भी निभाया है।

राणा दग्गुबाती की होने वाली बीवी मिहिका बजाज हैं चर्चाओं में, जानिए सोनम कपूर से क्या है रिश्ता

सौरभ ग्वालियर मध्य प्रदेश से हैं। उनका जन्म पहलवानों के खानदान में हुआ। अब जल्द ही सौरभ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक फिल्म में वो विलेन के रोल में होंगे। बता दें कि मूवी में मौनी रॉय भी विलेन के रोल में होंगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं।

मसाबा गुप्ता को हुआ अदिति राव हैदरी के Ex हस्बैंड से प्यार!, गोवा में सत्यदीप के साथ हैं मसाबा

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.