करण जौहर ने धूमधाम से मनाया यश-रूही का दूसरा बर्थडे, स्टार किड्स ने कुछ ऐसे मचाया धमाल, देखिए वीडियो

करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों के दूसरे जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर तैमूर अली खान, अबराम और मीशा कपूर सहित कई स्टारकिड्स शामिल हुए। करण जौहर ने बच्चों के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाया।

यश जौहर और रूही जौहर अपने दूसरे जन्मदिन पर। (साभारः पिंकविला)

करण जौहर के बच्चों यश जौहर और रूही जौहर ने अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। करण जौहर अपने बच्चों के दूसरे जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी दी, जिसमें कई स्टार किड्स शामिल हुए। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटे अबराम खान, शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर से लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटा तैमूर अली खान सहित कई स्टार किड्स ने पार्टी में जमकर मस्ती की।

हमारे पास कई ऐसे तस्वीरें और वीडियो हैं जिसमें करण जौहर अपने बच्चो के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ सॉन्ग गाया। इस दौरान उन्होंने यश और रूही को अपनी गोद में पकड़ा हुआ था और ऐसे ही केक कटवाया। उन्होंने रूही के माथे को चूमा और जब सभी लोग उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे तब यश अपनी एक्साइटमेंट और ताली बजाए बिना नहीं रह पाए।

वरुण धवन ने दिया गिफ्ट

इस मौके पर वरुण धवन मौजूद रहे और वह यश को गोद में लिए दिखाई दिए। वरुण धवन ने यश-रूही को कई गिफ्ट भी दिए। इनके अलावा यश और रूही के साथ तैमूर अली खान भी क्यूट अंदाज में दिखाई दिए। रूही और यश शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा के साथ टॉय ट्रेन पर दिखाई दिए और स्टेज पर परफॉर्मेंस करते दिखाई दिए। अबराम ने भी उन्हें ज्वॉइन किया।

यहां देखिए करण जौहर हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते हुए

नेहा धूपिया ने दिया इमोशनल मैसेज

इससे पहले एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने यश और रूही को भावुक अंदाज में हैप्पी बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यश और रूही के साथ एक फोटो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा कि वह जब पहली बार उनसे मिली थी तो दोनों बहुत तेज रो रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजी रहने की वजह से वह इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके साथ नहीं रहेंगी। आपको बता दें कि करण जौहर 2017 में सरोगेसी के जरिए पिता बने थे।

यहां देखिए करण जौहर का वीडियो…

यहां देखिए यश-रूही की बर्थडे की तस्वीरें….

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।