2019 Hit Songs: बॉलीवुड के 8 गाने नहीं देखें तो क्या देखें, ज़बरदस्त हिट है बॉस

2019 ख़तम होने को बस कुछ ही दिन बचे है, और हर साल की तरह इस साल भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत सारे यादगार फिल्म और गाने दिए हैं। फिल्म जैसे गली बॉय(Gully Boy), कबीर सिंह (Kabir Singh) और दबंग 3 (Dabangg 3) जैसे सुपरहिट गानों से आपका 2019 काफी एंटरटेनिंग हुआ है।

बॉलीवुड सॉंग ऑफ़ द ईयर 2019

2019 ख़तम होने को बस कुछ ही दिन बचे है, और हर साल की तरह इस साल भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत सारे यादगार फिल्म और गाने दिए हैं। फिल्म जैसे गली बॉय(Gully Boy), कबीर सिंह (Kabir Singh) और दबंग 3 (Dabangg 3) जैसे सुपरहिट गानों से आपका 2019 काफी एंटरटेनिंग हुआ है। तो चलिए एक नज़र डालते है इस साल के ब्लॉकबस्टर गानों पर…

बेखयाली, कबीर सिंह (Bekhayali, Kabir Singh)

यह गाना शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी पर फिल्माया गया है। यह सैड सॉंग है, लेकिन इसके लिरिक बहुत ही सार्थक है।

अपना टाइम आएगा, गली बॉय (Apna Time Aayega, Gully Boy)

2019 में इस गाने को बहुत ही पसंद किया गया था। यह एक रैपर गाना है इस साने को खुद रणवीर सिंह ने अपनी आवाज़ दी थी। इस गाने में मुराद (रणवीर सिंह) अपनी सफलता का जश्न मना रहा है।

अँखियों से गोली मारे, पति पत्नी और वो (Ankhiyon Se Goli Maare, Pati Patni Aur Woh)

2019 में कई सारे 90 के गाने को रीमिक्स किया है उन में से एक है अँखियों से गोली मारे गाना। इस रीमिक्स गाने में कार्तिक आर्यन भी है लेकिन ज्यादा ध्यान भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे पर जाता है क्योंकि वह जलवे बिखर रहीं है लेकिन मॉडर्न स्टाइल में।

मुन्ना बदनाम हुआ, दबंग 3 (Munna Badnaam Hua, Dabangg 3)

हमारा साल ख़तम तब तक नहीं होता है जब तक हम सलमान खान को बड़े परदे पर ना देख ले। हर साल मुन्नी बदनाम होती थी पर अब इस साल मुन्ना बदनाम हुआ है। जी हाँ, सलमान खान की नै फिल्म दबंग 3 का गाना धूम मचा दिया था। इस गाने में सलमान खान के साथ वरीना हुसैन नज़र आ रही है।

कोका कोला, लुका छुपी (Coca Cola, Luka Chuppi)

कोका कोला गाना एक पार्टी ट्रैक गाना है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और कृति सनोन ने अपने डांस से सबको पागल कर दिया था। इस गाने को आवाज़ दिया है नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने।

ओ साकी साकी, बतला हाउस (O Saki Saki, Batla House)

ओ साकी साकी सुनते ही हमें संजय दत्त और कोइना मित्रा पर फिल्माया गाना याद आता है, इस साल वह वह रीमिक्स कर बतला हाउस फिल्म में दिखाया गया था। इस गाने में नोरा फ़तेहि के डांस ने सबके होश उदा दिए है।

घुंघरू वॉर (Ghunghroo, War)

इस साल अगर घुंघरू गाना नहीं देखा तो क्या देखा। इस गाने में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर की हॉट डांस देखने मिला है! इस गाने के लिरिक और म्यूजिक हमें बार बार सुनने पर मज़बूर करता है।

बाला, हॉउसफुल 4 (Bala, Housefull 4)

इस गाने में अक्षय कुमार हमें रावण की याद दिलाते हैं। 10 से भी ज्यादा लड़कियॉं के साथ सर चिपकाकर डांस करते दिख रहे है खिलाडी।