यो यो हनी सिंह का गाना गुड़ नालो इश्क मीठा यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड, मिले अब तक इतने लाख व्यूज

हनी सिंह (Honey Singh) के नए गाने गुड़ नालो इश्क मिठा (Gur Nalo Ishq Mitha) को अब तक 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। रिदम और भांगड़ा का एक परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है।

गुड़ नालों इश्क मिठ्ठा गाने को 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं(फोटो:यूट्यूब)

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने पंजाबी भांगड़ा गायक मलकीत सिंह के साथ मिलकर अपना नया ट्रैक ‘गुड़ नालो इश्क मीठा (Gur Nalo Ishq Mitha)’ दो दिन पहले ही रिलीज किया था और इसी के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों को जीतते हुए हनी सिंह का यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ को महज कुछ ही घंटों में 13 मिलियन बार देखा जा चुका है और इस गाने ने हनी सिंह के तमाम प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

गुड़ नालो इश्क़ मिठा’ बीट्स, रिदम और भांगड़ा का एक परफ़ेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यह गीत एक पुराने पंजाबी क्लासिक का रीक्रिएटेड वर्जन है जिसे इस बार यो यो हनी सिंह (Honey Singh Songs) स्टाइल में बनाया गया है और यह गीत निश्चित रूप से ऐसा भांगड़ा गीत है जिस पर थिरकने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।

जैसा कि गाने के रिलीज होने से पहले प्रशंसकों ने वादा किया था, वे पहले से ही गाने की धुन पर नाचने लगे हैं और अपनी खुद की कोरियोग्राफी बना रहे हैं। आपको बता दें कि ऑरिजिनल गाना प्रसिद्ध भांगड़ा क्रू बी फंक द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और निश्चित रूप से एक और चार्टबस्टर बनने की राह पर है जिसने अपनी रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

अपने प्रत्येक गाने के रिलीज होने से पहले प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा करने के कारण, हनी सिंह न केवल युवाओं के बीच, बल्कि सभी देशवासियों के बीच सबसे प्रतिष्ठित गायक हैं, जो अपने चार्टबस्टर्स के साथ हमारा मनोरंजन करने में हर बार सफल साबित हुए हैं और अब अपने नए गाने के साथ एक बार फिर यो यो अपने प्रशंसकों के दिलों को जीतते हुए नज़र आ रहे है।

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

यो यो हनी सिंह के गाने मखना पर बवाल, राज्य महिला आयोग की शिकायत पर पंजाब में केस दर्ज

यहां सुनिए हनी सिंह का नया गाना गुर नालो इश्क मिठा

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।