‘मखना’ के साथ कल धमाकेदार कमबैक करेंगे Yo Yo हनी सिंह, बदला है लुक पर तेवर नहीं

पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) शुक्रवार को अपने नए सॉन्ग 'मखना' (Makhna) के साथ एक बार फिर म्यूजिक एल्बम की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। उनके नए सॉन्ग का ट्रेलर काफी देखा रहा है।

कल रिलीज हो रहा है हनी सिंह का नया गाना 'मखना'

एक समय था जब कोई भी फिल्म पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के बगैर अधूरी मानी जाती थी। हर फिल्म में उनका गाना या फिर रैप पार्ट जरूर रखा जाता है। शराब की लत ने उनकी दुनिया तबाह कर दी और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस बीच वह लगभग 2 साल बायपोलर डिऑर्डर का भी शिकार रहे. अब जब हनी सिंह (Honey Singh) बिल्कुल दुरुस्त हो चुके हैं तो वह अपने नए सॉन्ग ‘मखना’ (Makhna) के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं।

हनी सिंह (Honey Singh) का गाना ‘मखना’ (Makhna) 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को रिलीज होगा। इससे पहले उन्होंने इसका 1 मिनट 19 सेकेंड का बीटीएस वीडियो रिलीज किया था। ट्रेलर में उनकी ‘मखना’ बेशकीमती हीरे को लूटती हुई दिखाई गई हैं। गाने की शूटिंग क्यूबा में की गई है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर अभी तक इसे एक करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखें ‘मखना’ का ट्रेलर…

साफ है कि किसी समय पर संगीत के सरताज रहे हनी सिंह (Honey Singh) एक बार फिर अपना छीना ताज पाने को तैयार हैं। हनी सिंह (Honey Singh) का यह गाना टी-सीरीज लेकर आ रहा है। दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट सॉन्ग दे चुकी है और एक बार फिर दोनों अपना पुराना दम दिखाने को बिल्कुल तैयार हैं। अगर आप हनी सिंह (Honey Singh) के फैन हैं तो आपको बस कुछ घंटों का इंतजार करना है।

बताते चलें कि हनी सिंह (Honey Singh) ने इस साल आई फिल्म्स ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘बाजार’ में भी गाने गाए थे। दोनों ही फिल्मों के गाने जबरदस्त हिट रहे थे। हाल ही में हनी सिंह (Honey Singh) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के मुंबई रिसेप्‍शन में नजर आए थे। उनके नए लुक में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। हनी सिंह (Honey Singh) ने ‘दीपवीर’ समेत कई सेलिब्रिटीज़ के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं।

वीडियो में देखिए दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन की सारी जानकारी…

देखें हनी सिंह की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।