फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019: रणबीर कपूर का आलिया भट्ट के लिए झलका प्यार, किस करते हुए उनका वीडियो हो रहा है वायरल

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का प्यार देखने को मिला। इस मौके पर जब रणबीर का नाम बेस्ट एक्टर के लिए घोषित हुआ, तो स्टेज पर जाने से पहले उन्होंने आलिया को किस किया। उनका ये प्यार काफी क्यूट था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट(फोटो:इंस्टाग्राम)

पिछले हफ्ते फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन हुआ। यहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत कर इस शाम की रौनक बढ़ा दी। हर साल ये अवॉर्ड होता है जहां बॉलीवुड के कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए नवाजा जाता है। ये मौका इन सितारों के लिए काफी खास होता है।

इसी मौके पर फिल्मी जगत के लव बर्ड्स आलिया और रणवीर ने भी शिरकत की। दोनों को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। लेकिन जब रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, तो स्टेज पर जाने से पहले उन्होंने जो आलिया और विक्की कौशल के साथ किया वो जितना क्यूट था उतना ही हैरान करने वाला भी था। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। आप भी जानिए ऐसा क्या किया रणवीर कपूर ने।

रणबीर ने किया आलिया और विक्की को किस
रणबीर कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘संजू’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई उन्होंने सबसे पहले अपने बगल में बैठी आलिया भटट् को किस किया। उन लव बर्ड्स का ये प्यार देखकर आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। लेकिन सिर्फ आलिया नहीं, रणवीर ने ‘संजू’ में उनके कोस्टार रहे विक्की कौशल के लिए भी अपना प्यार जताया। उन्होंने दूसरी साइड में बैठे विक्की को भी किस किया, जो कि काफी फनी था और वहां बैठी ऑडियंस भी ये देखकर हंसने लगी। इस मौके का एक वीडियो भी आया है। रणबीर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को फिल्म ‘राजी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

जल्द ही फिल्म में साथ नजर आएंगे आलिया और रणबीर
आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का लोगो रिलीज हो चुका है। फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में ‘महाशिवरात्रि’ वाले दिन फिल्म का लोगो रिलीज किया था। आप दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। लोग इस जोड़ी को रील लाइफ में देखने के लिए बेताब है। इस फिल्म में उन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

वीडियो में देखिए आलिया भट्ट का फिल्म ‘संजू’ और बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर क्या रिएक्शन रहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।