पर्दे पर एक दूसरे के लिए जान तक देने वाली टीवी की ये जोड़ियां असल जिंदगी में आपस में करती हैं इतनी नफरत

देवों के देव में शिव और पार्वती का किरदार निभाने वाले सोनारिका भदोरिया और मोहित रैना के बीच कभी कुछ ठीक नहीं था। उनके बीच चीजें इतनी खराब हो गईं था कि सोनारिका को बदलना पड़ गया था।

हिना खान और करण मेहरा ( फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

टीवी की कुछ जोड़ियों के बारे में हम आपको बताएंगे जो पर्दे के आगे तो एक दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग रखते हैं, हंसी मजा करते हैं लेकिन असल जिंदगी में एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। उस लिस्ट में हिना खान-करण मेहरा का नाम भी शामिल है जो कि एक दूसरे को हेलो तक बोलना पसंद नहीं करते थे।

बालिका वधु की लीड जोड़ी पर्दे के पीछे एक दूसरे के अच्छे दोस्त तक नहीं थे। तोरल रासपुत्रा- सिद्धार्थ शुक्ला  के बीच की दोस्ती एक आउटडोर शूट के दौरान खराब हो गई थी। हालांकि उन्होंने इसका असर अपने काम पर कभी नहीं होने दिया।

अफवाहों की माने तो  जोधा अकबर में अकबर का रोल निभाने वाले रजत टोक्स को लगता था कि वह परिधि से बेहतर थे और इसी वजह से दोनों के बीच एक शीत युद्ध सा छिड़ गया।

इसके अलावा सीरियल 'दिया व बाती' के स्टार्स अनस और दीपिका सिंह के बीच की लड़ाई काफी फेमस थी। क्योंकि इनके बीच की लड़ाई ने इस कदर ज़ोर पकड़ा हुआ था कि दीपिका ने एक बार अनस को सेट पर ही थप्पड़ लगा दिया था।

हिटलर दीदी सीरियल की एक्ट्रेस रति पांडे को सुमित वत्स इर्रिटेटिंग लगते थे और इसी के चलते वो उनसे दूरियां बनाकर रखती थी। इसके साथ ही सुमित वत्स को रति पांडे के इस बर्ताव से कोई परेशानी नहीं थी।

कैसी ये यारियां की लीड जोड़ी नीति टेलर और पार्थ समथान किसी भी चीज के लिए एक साथ राजी नहीं होते थे। एक बार दोनों के बीच असहमति इस हद तक बढ़ गई कि पार्थ ने सभी को चौंकाते हुए शो को छोड़ दिया।

देवों के देव में शिव और पार्वती का किरदार निभाने वाले सोनारिका भदोरिया और मोहित रैना के बीच कभी कुछ ठीक नहीं था। उनके बीच चीजें इतनी खराब हो गईं था कि सोनारिका को बदलना पड़ गया था।

इसके साथ ही सीरियल मधुबाला में नजर आने वाले कलाकारोंं विवियन डीसेना और दृष्टि धामी के बीच कभी ऑफ स्क्रीन तालमेल सही से नहीं बैठ पाया करता था।

इतना ही नहीं ऐसा कहा जाता था कि ये है मोहब्बतें के कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के बीच भी कुछ सहीं नहीं था। अब ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के लिए अच्छा व्यवहार रखते हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।