Miss India 2019: 30 सुंदरियों में किसके सिर सजेगा मिस इंडिया 2019 का ताज? देखिए इवेंट की खास तस्वीरें

'फेमिना मिस इंडिया 2019' (Femina Miss India 2019) से जुड़े एक इवेंट में 30 राज्यों की सुंदरियों की झलक दिखलाई गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और दिया मिर्जा ने इस इवेंट को होस्ट किया और वह इन लड़कियों के ग्रुप्स की मेंटर भी हैं।

'फेमिना मिस इंडिया 2019' की शुरूआत हो चुकी है। इस साल 30 राज्यों की सुंदरियों में से किसी एक को 'मिस इंडिया 2019' चुना जाएगा।

राजस्थान के नीमराना किले में आयोजित इस इवेंट में सभी 30 कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की थी। 'मिस इंडिया 2019' का ग्रांड फिनाले 15 जून को होगा।

इन 30 कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस साल भी एक ग्रुप की मेंटर बनाई गई हैं।

नेहा धूपिया पिछले 3 साल से इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। नेहा खुद भी साल 2002 में 'मिस इंडिया' का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

नेहा धूपिया ने इवेंट में व्हाइट चेक सूट के साथ ब्लैक टॉप पेयर किया था, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही थीं।

इस बार नेहा धूपिया के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रही हैं। दिया को भी एक ग्रुप की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिया मिर्जा साल 2000 में 'मिस एशिया पैसिफिक' का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दिया ने 2001 में 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

रेड एंड ब्लैक गाउन में दिया मिर्जा काफी खूबसूरत लग रही थीं। बताते चलें कि दिया ने साल 2014 में साहिल सांघा से शादी की थी।

शादी के बाद दिया मिर्जा ने बॉलीवुड से लगभग दूरी बना ली, हालांकि अभिनेत्री बॉलीवुड से जुड़े इवेंट्स में जरूर नजर आती हैं। दिया कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हैं।

'फेमिना मिस इंडिया 2019' से जुड़े इस इवेंट में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

गोल्डन ग्लिटरी गाउन में उर्वशी रौतेला किसी अप्सरा सी लग रही थीं। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को जीत की शुभकामनाएं दीं।

उर्वशी रौतेला खुद भी खूबसूरती से जुड़े कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उर्वशी को 15 साल की उम्र में 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' से बड़ा ब्रेक मिला था।

साल 2009 में उर्वशी रौतेला ने 'मिस टीन इंडिया' का खिताब अपने नाम किया। साल 2015 में 'मिस दिवा' का क्राउन भी उर्वशी के सिर सजा था।

साल 2015 में ही उर्वशी रौतेला 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिधिनित्व कर चुकी हैं। वह कई ब्यूटी शो को जज भी कर चुकी हैं। उर्वशी रौतेला के पास इस समय कई बड़े बैनर की फिल्में हैं। इस साल वह जॉन अब्राहम के साथ 'पागलपंती' फिल्म में नजर आएंगी।

'फेमिना मिस इंडिया 2019' के इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी शिरकत की। व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जीन्स के साथ रेड जैकेट में अभिनेता बेहद कूल लुक में नजर आए।

हाल ही में हर्षवर्धन राणे अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड किम शर्मा से ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थे। यह कपल पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में था।

इवेंट में नेहा धूपिया, दिया मिर्जा, हर्षवर्धन राणे, उर्वशी रौतेला के अलावा विंदु दारा सिंह ने भी शिरकत की थी। बहरहाल इन 30 राज्यों की सुंदरियों के बीच कई मुकाबलों के बाद 15 जून को 'मिस इंडिया' के नाम की घोषणा की जाएगी।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।