Aamrapali Dubey Photos: इसलिए भोजपुरी सिनेमा की रानी हैं आम्रपाली दुबे, देखिए एक्ट्रेस की 10 खूबसूरत तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अपनी अदाकारी के दम पर आज इंडस्ट्री में टॉप की अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। खूबसूरत आम्रपाली की इन 10 तस्वीरों से जानिए, क्यों कहा जाता है उन्हें 'यूट्यूब क्वीन'?

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह इंडस्ट्री के ज्यादातर अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं।

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं, इस जोड़ी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन जोड़ी कहा जाता है।

आम्रपाली दुबे को हाल ही में निरहुआ हिंदुस्तानी 3 फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म के लीड एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ही थे।

वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एकतरफा राज करने की वजह से भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey Movies) को 'यूट्यूब क्वीन' कहकर बुलाया जाता है।

आम्रपाली दुबे बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि अच्छी गायिका भी हैं। हाल ही में उन्होंने इस साल का पहला देवी गीत कानून माई तोड़ दा (Kanoon Maai Tod Da) लॉन्च किया।

आम्रपाली दुबे फिटनेस फ्रीक हैं। वह रेग्युलर जिम जाती हैं और वहां की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

आम्रपाली दुबे विवादों से परे रहती हैं। वह बेवजह मुद्दों पर बयानबाजी करने से बचती हैं और अपने काम पर फोकस करना पसंद करती हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। इस समय दोनों कलाकार निरहुआ द लीडर फिल्म (Nirahua The Leader Movie) की शूटिंग कर रहे हैं।

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और 'निरहुआ' ने भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनी 'आदिशक्ति एंटरटेनमेंट' के साथ तीन फिल्में साइन की हैं।

आम्रपाली दुबे फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 'यूट्यूब क्वीन' को इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें 'टिक टॉक' वीडियो बनाना भी काफी पसंद है। वह अक्सर भोजपुरी कलाकारों के साथ बनाए गए वीडियो को फैंस के साथ साझा करती हैं।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।