Aamrapali Dubey Photos: आम्रपाली की दिलकश अंदाज वाली तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आम्रपली दुबे की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देख आप भी उनके फैन बन जाओगे।

आम्रपाली दुबे की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आम्रपली दुबे की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देख आप भी उनके फैन बन जाओगे। इन तस्वीरों में आम्रपाली गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपनी प्रतिभा के दम पर भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम कमाया है। उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। आम्रपाली अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से लाखों लोगों को घायल कर चुकी हैं।

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ देखने को मिलती हैं। निरहुआ के साथ उनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने हिंदी धारवाहिक में काम किया था। आम्रपाली ने हिंदी धारवाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है।

आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2014 में डेब्यू किया था। भोजपुरी में इनकी पहली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला थी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव मुख्य अभिनेता थे।

बता दें आम्रपाली को उनके पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली का कभी भी पढ़ाई में मन नहीं लगा। आम्रपाली ने फिल्मी दुनिया को चुना।

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.