मुंबई में ऐसे मनाया गया अभिषेक बच्चन का बर्थडे, यहां स्पॉट हुआ बिगबी का पूरा परिवार, देखिए तस्वीरें

5 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बच्चन परिवार मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए पहुंचा था। नीचे देखिए तस्वीरें।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के लिए बीता दिन बेहद खास रहा। दरअसल 5 फरवरी को उनका जन्मदिन था। सुबह से ही सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे थे।

5 फरवरी, 2019 को अभिषेक बच्चन 43 साल के हो गए। बच्चन परिवार ने भी अभिषेक का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया।

अभिषेक का जन्मदिन मनाने के लिए बच्चन परिवार मुंबई की सड़कों पर घूमने निकला। उन्होंने मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में डिनर किया।

डिनर पार्टी में अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और उनके कई दोस्त भी शामिल हुए।

आमिर खान की बेटी ईरा खान भी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। ब्लू स्कर्ट में ईरा काफी अच्छी लग रही थीं।

ईरा खान मीडिया के कैमरों के सामने पोज देती नजर आईं। ईरा के अलावा पार्टी में बच्चन परिवार के कई खास लोग भी शामिल हुए थे।

अमिताभ बच्चन पठानी सूट पर ब्लैक चेक ब्लेजर पहने हुए काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं उनकी बेटी श्वेता कैजुएल वियर में नजर आईं।

अभिषेक बच्चन व्हाइट हुड और ब्लू जीन्स में नजर आए। ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट और आराध्या पिंक कलर की ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं।

रेस्टोरेंट का स्टाफ भी बच्चन परिवार के वहां आने से काफी उत्साहित दिखा। वहां मौजूद लोग अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके गार्ड्स ने उन्हें तस्वीरें नहीं लेने दीं।

हाल ही में अभिषेक बच्चन 'मनमर्जियां' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने सिख व्यक्ति का किरदार निभाया था। काफी समय बाद उन्होंने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म 'गुलाब जामुन' है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी को-स्टार हैं। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।