ऑनस्क्रीन बेटे संग कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें, देखकर आप भी कहेंगे वाह

बेबाकी से बोलने वाली कंगना रनौत को है बच्चों से खास लगाव...

फिल्म ‘मणिकार्णिका’ में ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभाने वाले बच्चे के साथ कंगना रनौत

पृथ्वी को खिलाते हुए कंगना रनौत

कंगना रनौत पृथ्वी के साथ अक्सर कैमरे में स्पॉट होती रहती हैं।

कंगना रनौत के इंस्टाग्राम पर पृथ्वी के साथ अलग-अलग अंदाज में तस्वीर देखने को मिलती है।

बहन के बटे पृथ्वी के साथ कंगना रनौत

पृथ्वी को गोद में लिए कंगना रनौत

बहन संग पृथ्वी को गोद में लिए कंगना रनौत

कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘मणिकार्णिका’ और बिकास बहल पर लगाए यौन शोषण केआरोपों से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। सोशल मीडिया में उनकी इन दिनों कोई न कोई तस्वीर सामने आती रहती हैं। हालही में उन्होंने फिल्म ‘मणिकार्णिका’ में ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभाने वाले बच्चे के साथ एक फोटो शेयर की है।

इसमे कंगना उस बच्चे को केक खिला रहीं हैं। बेबाकी से बोलने वाली कंगना रनौत को बच्चों से खास लगाव है। वो अपनी बहन के बटे पृथ्वी के साथ अक्सर कैमरे में स्पॉट होती नजर आती हैं। कंगना रनौत के इंस्टाग्राम पर पृथ्वी के साथ अलग-अलग अंदाज में कई सारी तस्वीर है।

बताते चलें कि कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘मणिकार्णिका’ का टीजर गांधी जयंती पर लॉन्च कर दिया गया है। टीजर में कंगना एक बहादुर योद्धा के रुप में दिखाई दे रही हैं। टीजर रिलीज होने के बाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसके चलते फिल्म में कंगना के एक सीन्स को लेकर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं।

फिल्म ‘मणिकार्णिका’ के टीजर को अब तक तकरीबन 11 करोड़ बार देखा जा चुका है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी। कंगना रनौत ने अपनी टीम के साथ टीजर की सक्सेसफुल लॉन्चिंग का जश्न मनाया। जश्न की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

देखिए कंगना रनौत की बच्चे के साथ Cute तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।