व्हाइट ड्रेस में देख ऐश्वर्या राय से लिपटे अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या भी हुई मम्मी की दिवानी

पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन।

ऐश्वर्या राय ने गुरुवार 1 नवंबर को 45 वां जन्मदिन मनाया। पूरे परिवार ने मिलकर जन्मदिन को खास बना दिया। ऐसे मौके पर ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीर शेयर की। इसमें ऐश्वर्या राय की मां, अभिषेक बच्चन और पूरा परिवार साथ दिख रहा है। लेकिन ऐश्वर्या राय तो सफेद रंग की ड्रेस में अप्सरा की तरह दिख रही हैं।

जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या राय के पसंदीदा कलर सफेद शर्ट में अभिषेक बच्चन दिखे। तो वहीं, अपनी पत्नी को काले और सफेद रंग के मिक्स कलर वाले ड्रेस में दिखीं। ऐश्वर्या को देखकर अभिषेक तो पागल हो गए और देखिए कैसे बांहों में कैद हो गए हैं। कितना प्यार लग रहा है ना देखकर।

स्पेशल गिफ्ट वाली फोटोज की ओर जाने से पहले ये तस्वीर भी देख लें। ये रही छोटे बच्चन साहब की पूरी फैमिली।

ऐश्वर्या को पहले लगा होगा कि अभिषेक ने कुछ गिफ्ट नहीं दिया। लेकिन जैसे ही अभिषेक बच्चन ने कहा कि गोवा जाने की प्लानिंग है तो फिर क्या था। ऐश्वर्या के साथ-साथ उनकी बेटी आराध्या भी खुशी से कूद पड़ी।

ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए छुट्टी पर निकले। इन तीनों को हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया। ऐश्वर्या और आराध्या के चेहरे पर खुशी झलक रही है।

अब दो बड़े स्टार पहुंचे हैं तो फिर फैंस तो खुश होंगे ही। ऐसे मौके पर ऐश्वर्या ने सबका अभिवादन किया। एक प्यारी सी मुस्कान देकर दिल जीत लिया।

एयरपोर्ट पर ली गई फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या एक-दूसरे खूब बात करते दिखे। शायद आराध्या कह रही हैं कि मां आप बहुत ही प्यारी दिख रही हो।

अब पार्टी के लिए देरी ना हो जाए। इसके बाद ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या निकल पड़े मस्ती करने।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.