आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के रिसेप्शन में दिखा अंबानी परिवार का शाही अंदाज, देखिए तस्वीरें

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में अंबानी परिवार का शाही अंदाज देखने लायक था। वाकई में इस ग्रैंड रिसेप्शन को उनके स्टाइल ने और भी खास बना दिया।

इस ग्रैंड वेडिंग में विदेशी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और स्पोर्ट्स की दुनिया के जानी-मानी शख्सियत ने शिरकत की। बीते रविवार आकाश और श्लोका के रिसेप्शन में भी सेलेब्रिटी का जमावड़ा देखने को मिला। लेकिन इन सब के बीच अंबानी फैमिली का अंदाज सबसे अलग था। उनके कपडों से लेकर स्टाइलिश अंदाज तक सब एकदम रॉयल था।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी वाइफ टीना अंबानी ने भी रिसेप्शन में शिरकत की। नीता अंबानी शी ग्रीन साड़ी में और इनिल अंबानी नेवी ब्लू बंदगला सूट में काफी स्टाइलिस्ट लग रहे थे।

नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी के रिसेप्शन में कृष्णा भजन पर डांस किया। पिंक लहंगे में ये काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ नथ पहनकर उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया।

ईशा अंबानी बेज कलर के हैवी लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। उनका स्मोकी आईमेकप इनके लुक को पूरी तरह कॉम्पलीमेंट कर रहा था। इसे ग्रीन स्टोन्स वाले नेकपीस और ईयररिंग्स से उन्होंने कम्प्लीट लुक दिया।

आकाश अंबानी नेवी ब्लू शेरवानी और श्लोका मेहता बेज लहंगे में काफी रॉयल लग रहे थे। उनकी जोड़ी देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

9 मार्च 2019 को ये दोनों शादी के बंधन में बांधे थे। ये दोनों बचपन के दोस्त हैं। उनकी शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर गूगल के सीईओ तक, कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज़ हुआ था। इस मौके पर भी कई हस्तियों ने शिरकत कर इसकी रौनक बढ़ाई थी।

कुछ वक्त पहले ही अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद परिमल से पिछले साल हुई थी। इस शादी के बाद अंबानी परिवार की ये एक और ग्रैंड वेडिंग थी।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।