आलिया भट्ट को गोद में उठाकर फैंस के बीच पहुंचे वरुण धवन, पंजाबी रंग में रंगे आए नजर, देखिए तस्वीरें

वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैंस के बीच पहुंचकर खूब मस्ती करते नजर आए। पंजाब के जलंधर में उनका पंजाबी स्टाइल देखने मिला है। ये दोनों इस गेटअप में डांस करते भी दिखे। आप भी देखिए उनकी ये खास तस्वीरें।

वरुण धवन और आलिया भट्ट(फोटो:एपीएच)

आलिया भट्ट और वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में ये दोनों पंजाब के जलंधर में नजर आए। इस दौरान आलिया और वरुण का पंजाबी स्टाइल देखने मिला।

ये दोनों एक्टर अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रहे थे। ये दोनों एक दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। रील हो या रियल उनकी केमिस्ट्री हमेशा लाजवाब होती है।

इस मौके पर आलिया और वरुण खूब मस्ती करते दिखे। ये दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ मिलकर भांगड़ा करते नजर आए। उनका ये पंजाबी लुक और भांगड़ा देखकर आपका दिन बन जाएगा।

आलिया भट्ट और वरुण धवन अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। ये दोनों यहां भी अपने फैंस के बीच पहुंचकर उनके साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए।

ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन आलिया और वरुण की जोड़ी जब भी नजर आती है तारीफें ही पाती है। आपको बता दें कि 'कलंक' उन दोनों की साथ में चौथी फिल्म होगी।

ये दोनों इससे पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी नजर आ चुके हैं। ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

वरुण धवन अपने स्टाइल और कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर भी उनका ये पंजाबी लुक काफी इंप्रेसिव था। उनके इस पंजाबी मुंडा स्टाइल से नजर हटाना मुश्किल है।

आलिया भट्ट भी अपने पंजाबी स्टाइल में पूरी तरह जंच रही थी। वो यहां भागड़ा करते नजर आईं। आलिया का ये लुक काफी खूबसूरत था।

वरुण धवन इस मौके पर आलिया को गोद में उठाए नजर आए। आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'कलंक' 40 के दशक पर बनी है। ये एक पीरियडिक फिल्म है।

कुछ वक्त पहले ही 'कलंक' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इसमें जहां वरुण धवन जफर वहीं, आलिया भट्ट रूप के किरदार में दिखेंगी। आलिया ऐसे किरदार में पहली बार दिखेंगी।

'कलंक' में आलिया और वरुण के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। इसमें आदित्य और सोनाक्षी की जोड़ी पहली बार देखने मिलेगी।

ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए करण जौहर ने बताया था कि इसकी नींव 15 साल पहले ही उनके पिता ने रख दी थी।

ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए करण जौहर ने बताया था कि इसकी नींव 15 साल पहले ही उनके पिता ने रख दी थी।

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित से पहले श्रीदेवी नजर आने वाली थी। लेकिन उनकी अचानक मौत से ये रोल माधुरी को मिल गया। जाह्रवी कपूर ने इस रोल को करने के लिए माधुरी का शुक्रिया भी अदा किया था।

इस फिल्म के अलावा वरुण धवन रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर 3' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। इसके अलावा वो कुली नंबर वन के रीमेक में भी दिखेंगे।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।