अंबानी परिवार की शादी में बी टाउन के हॉट कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का दिखा अलग ही अंदाज, देखिए उनकी तस्वीरें

आकाश अंबानी की शादी की खुशी उनके दोस्त रणबीर कपूर के चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। इसके साथ ही सभी की निगाहें रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर टिकी रही थी। आखिरी टिके भी क्यों ने वो लग ही इतना खूबसूरत रही थी।

आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की शादी में सबसे ज्यादा जो कपल चर्चा में रहा वो था आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का। दोनों इस खास मौके पर बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

जहां एक्टर रणबीर कपूर अपनी अच्छे दोस्त और डायरेक्टर करण जौहर और अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे थे। तीनों की बीच की बॉन्डिंग बेहद ही जबरदस्त नजर आ रही थी।

करण जौहर ने जहां येलो कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। तो वहीं, काफी क्यूट और एंग डायरेक्टर कहलाने वाले अयान मुर्खजी ब्लैक कलर की शेरवानी में बेहद ही गजब ढाह रहे थे।

अब बात करते हैं एक्टर रणबीर कपूर की। रणबीर कपूर अपने खास दोस्त आकाश अंबानी की शादी में मैरून कलर की शेरवानी पहने हुए पहुंचे थे। हमेशा की तरह वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

आकाश अंबानी की शादी की खुशी उनके दोस्त रणबीर कपूर के चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। रणबीर कपूर मीडिया के सामने हार्ट शेप बनाते हुए पोज देते हुए दिखाई दिए।

इसके साथ ही सभी की निगाहें रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर टिकी रही। आखिरी टिके भी क्यों ने वो लग ही इतना खूबसूरत औऱ प्यारी रही थी।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन वाली ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी। ऐसे में सब्यसाची का कोई कलेक्शन हो और सामने वाला सूंदर न लगे ऐसा हो सकता है भला।

आलिया भट्ट इस बार येलो कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उनकी स्माइल ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम बेहतरीन तरीके से कर दिया।

आलिया भट्ट ने इस दौरान ग्लोडन कलर की ज्वेलरी कैरी की हुए थे। गले में बड़े से हार के साथ उन्होंने कानों में कुछ भी कैरी नहीं किया हुआ था। इस तरह का कॉबिनेशन सही में जबरदस्त था।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने खूबसूरत लहंगे के साथ बालों में पोनीटेल बनाई हुई थी। इससे पहले भी कई इवेंट में आलिया भट्ट पोनीटेल स्टाइल की आज कल अपनाती हुई नजर आ रही है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।