आलिया भट्ट, तारा सुतारिया और अदिति राव हैदरी में से कौन है बेस्ट, तस्वीरों में देखिए एक्ट्रेस कूल लुक्स

वैसे तो बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं लेकिन आलिया भट्ट इन सबसे अलग और चुलबुली हैं। वहीं, स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया अक्सर कूल और बिंदास नजर आती हैं। अदिति राव हैदरी ने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया है।

बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया का बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।

तारा सुतारिया की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम करने के बाद फैन फॉलोइंग बढ़ी है। उनके फलोवर्स की संख्या 20 से भी ज्यादा हो गई है। उनके फैंस भी उनके इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो को काफी पसंद करते हैं।

डिजनी की अलादीन में तारा सुतारिया जैसमीन के किरदार के लिए पहली पसंद थी। लेकिन मेकर्स ने ये रोल बाद में नाओमी स्कॉट को ऑफर कर दिया गया। विल स्मिथ ने स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2 के एक सॉन्ग में स्पेशल अपीयरेंस दिया है।

अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका बिल्कुल अलग ही स्टाइल है। वह हमेशा अपने बिंदास स्टाइल में ही नजर आती हैं। हाल ही में वह मुंबई के बांद्रा में नजर आई थीं।

अदिति राव हैदरी मुंबई की तेज बारिश के बीच दिखाई दी थी। वह बॉलीवुड के बाकी कालाकरों की तरह बारिश को बचने या तेज बारिश की थोड़ी परेशान दिखाई दी।

आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी ने बॉलीवुड में फिल्म 'डेल्ही 6' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर लीड रोल में थे। लेकिन अदिति के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।

इसके बाद अदिति राव ने 'रॉकस्टार', 'मर्डर 3', 'खूबसूरत', 'फितूर', 'भूमि' और 'पद्मावत' जैसी कई फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस किया। उन्होंने इन फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया है।

आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र और सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन वह फिल्म की शूटिंग से वक्त निकाल अपने आप को पर्सनल स्पेस भी दे रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के रिलेशनशिप की खबरे किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में दोनों ने अपने प्यार का इजहार भी किया है। दोनों ने हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग से ब्रेक लिया है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।