सुपर डांसर्स के बीच पहुंचे ‘कलंक’ के सितारे, आलिया-सोनाक्षी संग मस्ती करते नजर आए वरुण धवन, देखिए तस्वीरें

आलिया भट्ट और वरुण धवन जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। हाल ही में आलिया, वरुण और सोनाक्षी सोनी के शो 'सुपर डांसर 3' में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान वरुण आलिया और सोनाक्षी के साथ खूब मस्ती करते नजर आएं।

आलिया भट्ट और वरुण धवन जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। हाल ही में आलिया, वरुण और सोनाक्षी सोनी के शो 'सुपर डांसर 3' पर इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान वरुण आलिया और सोनाक्षी के साथ खूब मस्ती करते नजर आएं।

इस मौके पर वरुण धवन कुर्ता पायजमा में दिखे जिसके ऊपर उन्होंने एक लाइट पीच पिंक लॉन्ग कोट पहना था। इससे उनका ये ट्रेडिशनल लुक काफी ट्रेंडी लग रहा था। वहीं, इसे ब्राउन स्वेड शूज के साथ कम्प्लीट स्टाइलिश लुक दिया।

वहीं, आलिया भट्ट भी इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। उन्होंने लाइट पिंक सलवार सूट पहना था। इसे उन्होंने मीडिल पार्टिंग के साथ वेवी हेयर और चांदबाली के साथ खूबसूरत लुक दिया। मेकअप की बात करें तो हर बार की तरह ये काफी मिनिमल लेकिन सुंदर था।

सोनाक्षी सिन्हा का लुक वरुण और आलिया से अलग वेस्टर्न था। इस मौके पर वो नजर आईं क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पलाजो में। अपने टॉप को उन्होंने लॉन्ग श्रग से पेयर किया था। वहीं, गले में लेयर वाली ग्रीन नेकपीस से अपने व्हाइट आउटफिट को परफेक्ट लुक दिया था।

ये आलिया और वरुण की साथ में चौथी फिल्म होगी। इससे पहले ये दोनों 'स्टूडेंट ऑफ द इयर', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' में काम कर चुकी हैं। दोनों ने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

कलंक फिल्म की कहानी 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है। इस फिल्म के कॉन्सेप्ट 15 साल पहले करण जौहर के पिता यश जौहर ने दिया था। ये एक पीरयडिक फिल्म है।

मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। वहीं, ये धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। रियल लाइफ में भी ये जोड़ी जिस इवेंट में जाती है तारीफें ही पाती है। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन उनकी केमिस्ट्री लाजवाब होती है।

अभी कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का 'फर्स्ट क्लास' गाना रिलीज हुआ है। इसमें वरुण के साथ कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। गाने में वरुण का काफी बिंदास और दमदार स्टाइल देखने को मिला है।

आपको बता दें कि पहले ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 17 को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टी देखते हुए इसके मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट दो दिन आगे कर दिया। उम्मीद की जा रही है कि इससे फिल्म के बिजनेस में फायदा होगा।

शिल्पा शेट्टी का ये लुक काफी हॉट और स्टाइलिश है। ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक है। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न ये हर लुक में काफी खूबसूरत नजर आती हैं।

आपको बता दें कि पहले ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 17 को महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टी देखते हुए इसके मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट दो दिन आगे कर दिया। उम्मीद की जा रही है कि इससे फिल्म के बिजनेस में फायदा होगा।

इस फिल्म में पहले माधुरी दीक्षित का रोल स्वर्गीय श्रीदेवी करने वाली थी। लेकिन पिछले साल उनकी आकस्मिक मौत के बाद इस रोल के लिए माधुरी को चुना गया।

सोनाक्षी सिन्हा इसमें सत्या चौधरी के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले पिछले साल सोनाक्षी की जितनी फिल्में आई थी उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया। ऐसे में यकीनन इन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी।

‘राज़ी’, ‘गल्ली बॉय’ और ‘हाईवे’ फिल्म में अलग-अलग भूमिका निभा चुकी आलिया भट्ट की ये पहली पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में उनका लुक उनकी बाकी की फिल्मों से काफी अलग नजर आ रहा है।

सुपर डांसर का ये तीसरा सीजन है। इसके पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसमें शिल्पा के साथ अनुराग बसु और गीता कपूर जज के तौर पर नजर आते हैं। ये एक डांस रियालिटी शो है।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।