जब एक्ट्रेसेस ने पहनी बनारसी साड़ी तो फैंस के उड़े होश, देखें शानदार तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब भी एक्ट्रेसेस किसी भी इवेंट या फिल्म प्रमोशन के लिए जाती हैं तो उनका अंदाज एकदम सबसे अलग होता है। ऐसे अनेक अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साड़ी पहनकर भी लोगों और फैन्स को घायल किया है। साड़ी में दीपिका (Deepika Padukone), अनुष्का (Anushka Sharma) से लेकर प्रियंका (Priyanka Chopda) और कैटरीना (Katrina Kaif) ने अपने जलवे बिखेरे हैं।

फातिमा सना शेख, अनुष्का और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब भी एक्ट्रेसेस किसी भी इवेंट या फिल्म प्रमोशन के लिए जाती हैं तो उनका अंदाज एकदम सबसे अलग होता है। ऐसे अनेक अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साड़ी पहनकर भी लोगों और फैन्स को घायल किया है। साड़ी में दीपिका, अनुष्का से लेकर प्रियंका और कैटरीना ने अपने जलवे बिखेरे हैं।

अनुष्का शर्मा ने जब ग्रीन कलर की साड़ी पहनी तो फैंस के होश ही उड़ गए।

दीपिका पादुकोण ने जब बनारसी साड़ी पहनी तो लाखों लोगों का दिल जीत लिया। रेड और गोल्डन कलर के साइन की बनारसी साड़ी में दीपिका काफी सुंदर लग रही थीं।

अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पिंक कलर की साड़ी पहनी। इस साड़ी लुक में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आलिया भट्ट ने 2017 में रेड कारपेट पर साड़ी पहन लोगों का दिल जीता। आलिया पर ये बनारसी साड़ी काफी जंच रही थी।

2019 के कान्स फेस्टिवल में कंगना ने एक कस्टमाइज़ की गई सोने की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी। इसके साथ कंगना ने सोने के कोर्सेट ब्लाउज और एक पेप्लम बेल्ट भी पहनी। इस ड्रेस में कंगना एकदम अलग अंदाज में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने उमंग पुलिस शो में साड़ी पहन कर लोगों का दिल जीत लिया। इस शो में प्रियंका ने नीले और सिल्वर बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी थी।

दंगल स्टार फातिमा सना शेख ने एक कॉन्क्लेव इवेंट में पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहनकर शिरकत की। इस इवेंट में फातिमा लोगों के बीच छाई रहीं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.