लोकसभा चुनाव 2019: अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स ने डाला वोट, देखिए तस्वीरें

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए देशभर के कई राज्यों में वोटिंग जारी है। मुंबई की कई सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। सलमान खान, रणबीर कपूर, बच्चन परिवार सहित यह फिल्मी हस्तियां वोट दे चुकी हैं।

लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज चौथे चरण के वोट डाले जा रहे हैं। मुंबई की कई सीटों पर वोटिंग हो रही है और तमाम फिल्मी हस्तियां अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।

इस दौरान अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी उनके साथ दिखीं।

अमिताभ बच्चन व उनके परिवार की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चन परिवार को काफी सिक्योरिटी के बीच पोलिंग बूथ तक ले जाया गया।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी दोपहर बाद वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। सलमान के फैंस काफी देर से उनके आने का इंतजार कर रहे थे।

ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स में शेड्स लगाए सलमान खान काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान के फैंस दूर से उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' के एक प्रमोशनल सॉन्ग की मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। उनकी फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी वोट डाल चुकी हैं। अनुष्का के साथ तस्वीरें लेने के लिए उनके फैंस काफी देर से उनका इंतजार कर रहे थे।

अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

रणबीर कपूर भी वोट डाल चुके हैं। वोट डालने के बाद वह मीडिया के कैमरों के सामने कुछ इस तरह अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते नजर आए।

रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य किरदारों में हैं।

नाना पाटेकर ने भी पोलिंग बूथ पहुंच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बीते साल 'मीटू' मूवमेंट के तहत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच वोट डाला। वोट देने के बाद वह बाहर मीडिया के कैमरों को पोज देती नजर आईं।

अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पापा राकेश रोशन और मम्मी पिंकी रोशन के साथ वोट देने के लिए पहुंचे थे।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के अलावा इस बार उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी मतदान किया।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।