नागिन 3 के बाद भारती सिंह के साथ इस शो में नजर आएंगी अनीता हसनंदानी, तस्वीरों में देखिए सितारों की जुगलबंदी

नागिन 3 के बाद अनीता हसनंदानी खतरा, खतरा, खतरा शो में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, रिद्धिमा पंडित, आदित्य नारायण, एली गोनी और विकास गुप्ता के साथ नजर आएंगी। इस शो के लॉन्चिंग मौके पर उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला।

खतरा, खतरा, खतरा लॉन्चिंग में पहुंची अनीता हसनंदानी

खतरा, खतरा, खतरा शो के लॉन्चिंग में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, रिद्धिमा पंडित, आदित्य नारायण, एली गोनी और विकास गुप्ता के साथ अनीता हसनंदानी भी नजर आईं। जो की इस शो का हिस्सा बनती हुई आगे दिखाई देंगी।

शो के लॉन्चिंग के दौरान अनीता हसनंदानी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। अनीता शो के बाकी कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आईं।

नागिन 3 जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि खतरा, खतरा, खतरा शो के चलते अनीत हसनंदानी का अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिलेगा।

वहीं, अब बात करते हैं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की। ये दोनों का तीसरा रियलिटी शो होगा जिसमें वो एक साथ नजर आने वाले हैं।

खतरा खतरा खतरा शो को लेकर हर्ष लिंबाचिया ने पहले बताया था कि हम लगातार कंसेप्ट डेवलप कर रहे थे। इस रियलिटी शो में स्टंट काफी मजेदार तरीके से पूरे किए जाएंगे।

इस शो का प्रोमो हाल ही में जारी कर दिया गया था, जिसमें इस शो से जुड़े सभी कलाकार खूब मस्ती मजाक के साथ अपना स्टंट पूरा करते हुए नजर आएं हैं।

खतरा, खतरा, खतरा शो में विकास गुप्ता भी नजर आएंगे जिन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के शो के दौरान बाहर जाना पड़ा था। इस बात को लेकर वो काफी दुखी थे।

इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी के चौथे फाइनालिस्ट के तौर पर चुने गए आदित्य नारायण भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। शो में उनसे कई मजेदार स्टंट कराए जाएंगे।

खतरा, खतरा, खतरा शो के लॉन्चिंग इवेंट में रिद्धिमा पंडित का खूबसूरत अंदाज हमें देखने को मिला। व्हाइट और येलो कलर की ड्रेस वाले कॉम्बिनेशन में वो काफी अच्छी लग रही थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।