आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के रिसेप्शन में ऐसा था अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का लुक, देखिए खास तस्वीरें

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी हो चुकी है। रविवार को उनके रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड जगत नजर आया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी उनकी पार्टी में पहुंचे थे।

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी में समूचा बॉलीवुड जगत पहुंचा था। रविवार को उनके रिसेप्शन में बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी शिरकत की। (फोटो- विरल भयानी)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने आकाश और श्लोका के वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ एंट्री की थी, लेकिन मीडिया के कैमरों के सामने दोनों अलग-अलग पोज देते नजर आए।

बेबी पिंक मिक्स्ड कलर के शानदार ग्लिटरी लहंगे में मलाइका अरोड़ा किसी अप्सरा सी लग रही थीं। मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने बेहद शानदार पोज दिए।

मलाइका अरोड़ा ने बेहद लाइट मेकअप कैरी किया था। लाइट पिंक लिपस्टिक और गले में ग्रीन जेम्स से सजा नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश शाइनी लहंगे के साथ बेबी पिंक कलर का मैचिंग नेट दुपट्टा मलाइका अरोड़ा के देसी लुक को कंप्लीट कर रहा था।

मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी अपने पति शकील लदक के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पहुंची थीं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान के रेडियो शो में पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपनी शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की।

मलाइका ने बताया कि तलाक लेने से पहले वाली रात उनके परिवार ने उन्हें तलाक के फैसले पर एक बार फिर सोचने के लिए कहा था।

मलाइका ने करीना को बताया कि जब उन्होंने अपने आखिरी फैसले के बारे में परिवार को बताया तो उनका परिवार भी उनके साथ खड़ा हो गया। उन्होंने फैसले को लेकर मलाइका पर गर्व किया।

मीडिया के कैमरों के सामने फोटो ऑप के लिए पहले मलाइका अरोड़ा आईं फिर उसके कुछ देर बाद अर्जुन कपूर वहां पहुंचे और दबंग लुक में पोज दिए।

अर्जुन और मलाइका ने एक साथ फोटो नहीं खिंचवाए, हालांकि आकाश और श्लोका की शादी के लिए दोनों एक साथ एक ही कार में वेन्यू पर पहुंचे थे।

अर्जुन कपूर ने डैपर लुक में शानदार एंट्री की। अर्जुन ने व्हाइट शर्ट के ऊपर वेस्टकोट और ब्लैक ओवरकोट के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना था।

ब्लैक कलर की हैट और मैचिंग शूज़ अर्जुन कपूर के किलर लुक को परफेक्ट बना रहे थे। फोटो ऑप के दौरान अर्जुन अपनी मूंछों को भी फ्लॉन्ट करते दिखे।

अर्जुन कपूर का यह लुक उनकी अगली फिल्म का है। अर्जुन के छोटे बाल और मूंछे उनकी फिल्म 'पानीपत' में उनके लुक को बयां कर रही हैं।

दरअसल जनवरी में अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'पानीपत' के लिए अपना सिर मुंडवाया था। उस समय भी वह अपने लुक को मीडिया के सामने छुपा रहे थे।

'पानीपत' फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने भी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया था।

अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'पानीपत' एक पीरियड फिल्म है। कृति सेनन फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। आशुतोष गोवारिकर इसका निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। (फोटो- विरल भयानी)

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।