गौरी खान की पार्टी में एक साथ दिखे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, यहां देखिए शानदार तस्वीरें

गौरी खान की डिनर पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी करीब दिखे। इनके अलावा करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं। ये पार्टी गौरी खान ने सेंचोस में दी।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्चे पहले से ही चल रह हैं। ऐसे में दोनों एक बार फिर एक साथ दिखें हैं। दरअसल, गौरी खान ने एक पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जिसमें कई स्टार शामिल हुए।

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सेन्चोस में एक और पार्टी आयोजित की गई और यह ब्लर तस्वीर काम नहीं करेगी। इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की वो ब्लर थी।

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सेन्चोस में एक और पार्टी आयोजित की गई और यह ब्लर तस्वीर काम नहीं करेगी। इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की वो ब्लर थी।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की अफेयर की वजह से अरबाज खान और सलमान खान, अर्जुन कपूर से नाराज थे। इसे लेकर उन्होंने बॉनी कपूर से भी बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी।

मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ डेट करने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने अर्जुन को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा मीडिया के सामने स्वीकार करेंगे और कब शादी की घोषणा होगी।

गौरी खान की पार्टी में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिटेंड ड्रेस पहना हुआ था। वह काफी दिनों बाद मीडिया के सामने दिखाईं दी हैं।

करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह लगातार कई ब्रांड्स के लिए एड करती हैं और हाल ही लैक्मे फैशन वीक 2019 का हिस्सा बनीं।

करिश्मा कपूर ने लैक्मे फैशन वीक 2019 के रैंप पर वॉक करने के बाद खुशी जताई थी और कहा था कि फिल्में न करने के बावजूद भी लोग उनके फैशन सेन्स और लुक को पसंद करते हैं।

गौरी खान के घर से बाहर निकलते हुए मलाइका अरोड़ा। उनके आगे अर्जुन कपूर चल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा सफेद ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि अर्जुन कपूर फॉर्मल लुक में दिखाई दिए।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।