PHOTOS: शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरुला-युविका चौधरी, ये सेलिब्रिटी हुए शामिल

शादी के वक्त लाल लहंगे में युविका चौधरी काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही थी...

बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट रहे चुकें युविका चौधरी और प्रिंस नरुला शुक्रवार के दिन शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

शादी के वक्त लाल लहंगे में युविका चौधरी काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही थी। वहीं, प्रिंस नरुला शेरवानी में एक हैंडसम राजकुमार की तरह नजर आ रहे थे।युविका चौधरी को किस करते हुए प्रिंस नरूला काफी क्यूट लग रहे थे।

दोनों मुंबई के एक होटल में सात फेरे लेकर हमेशा - हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

प्रिंस और युविका की शादी में टीवी जगत के साथ - साथ बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी भी पहुंचे। रोडीज का परिवार भी युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की खुशी में शामिल हुआ।

खूबसूरत अंदाज में अपने लंहगे को संभालती हुई युविका चौधरी और पोज देते हुए प्रिंस नरुला।

अपना सेहरा उठाकर देखते हुए प्रिंस की फोटो।

एक्टर सुनील शेट्टी भी प्रिंस और युविका की शादी में पहुंचे थे।

सुनील शेट्टी दोनों प्रिंस और युविका को शादी की शुभकामनाएं दी।

अपने बेबी बम्प शो करती हुई नेहा धूपिया

नागिन 3 फेम सुरभि ज्योति भी अपनी जलवा शादी में बिखेरती हुई नजर आई।

दिव्या अग्रवाल लाइट पिंक ड्रेस में प्रिंस और युविका की शादी में शामिल होने पहुंची।

शादी में रश्मि देसाई का लुक बेहद ही लाजवाब दिखाई दे रहा था।

स्पिट्स विला और बिग बॉस के कंटेस्टेंट प्रियंका शर्मा भी अपनी दोस्त के साथ शादी में शरीक होने पहुंचे थे।

देबिना बनर्जी ने शादी के फंक्शन में बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी।

शादी के फंक्शन में पोज देते हुए गुरमीत चौधरी।

अपनी पत्नी और नेहा धूपिया के साथ रणविजय सिंह पोज देते हुए।

टीवी जगत के बाकी जाने माने चेहरे भी युविका चौधरी और प्रिंस नारुल की शादी में शामिल होने पहुंचे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।