Bhojpuri Actress Without Makeup: मोनालिसा से लेकरआम्रपाली तक, ये भोजपुरी एक्ट्रेस बिना मेकअप दिखती हैं कुछ ऐसी

Bhojpuri Actress Without Makeup Photos: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस बॉलीवुड की तरह ही अपने लुक्स को काफी चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस की कुछ ऐसी तस्वीरें जिनमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं।

मोनालिसा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस बॉलीवुड की तरह ही अपने लुक्स को काफी चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस की कुछ ऐसी तस्वीरें जिनमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। सबसे पहले बात करते हैं आम्रपाली दुबे की। बिना मेकअप के भी आम्रपाली दुबे बहुत सुंदर लगती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम हैं।

भोजपुरी सिनेमा में अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना ली है। लेकिन इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। इस समय मोनालिसा टीवी सीरीयल 'नजर' में एक नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं।

भोजपुरी एक्टर, सिंगर पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री में साल 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल के साथ जोड़ी बनाने वाली काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। काजल ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'सुगना' से की थी। आज वो भोजपुरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

भोजपुरी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से ख़ास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने साल 2004 में मात्र 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मोनज तिवारी के साथ 'ससुरा बड़ा पैइसावाला' से भोजपुरी में डेब्यू किया था।

भोजपुरी सिनेमा में अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित आज एक बड़ा नाम है। प्रियंका ने भोजपुरी में साल 2013 में फिल्म 'जीना तेरी गली में' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट चिंटू पांडे ने लीड रोल प्ले किया था।

रिंकू घोष भोजपुरी की सिनेमा में एक बड़ा नाम है। उन्होंने अजय देवगन स्टारर 'हिम्मतवाला' में भी एक आइटम नंबर किया। रिंकू ने साल 1996 में मिस मुंबई का टाइटल जीता था।

एक्ट्रेस अंजना सिंह ने साल 2012 में फिल्म 'फौलाद' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की। अंजना ने शुरुआती दिनों में मात्र दो साल में 25 फिल्में साइन की थी। एक्ट्रेस को भोजपुरी हॉट केक भी कहा जाता है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.