PHOTOS: भोजपुरी अवार्ड नाइट्स में मनोज तिवारी सहित इन स्टार्स का रहा जलवा, आम्रपाली दुबे ने जमकर किया डांस

हाल ही में भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष को 6 और दिनेश लाल यादव की फिल्म बॉर्डर को 8 कैटेगरी में अवार्ड मिले हैं। आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का जबतिक काजल राघवानी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने के बाद खेसारी लाल यादव लोगों को संबोधित करते हुए। उन्हें भोजपुरी फिल्म संघर्ष में दमदार परफॉर्मेंस के लिए मिला है।

भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 के मंच पर भोजपुरी स्टार्स और बीजेपी सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी। साथ में खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ स्टेज पर अवार्ड लेने पहुंचे खेसारी लाल यादव। इस दौरान दोनों के चेहर पर खुशी दिखाई दी। काजल राघवानी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 का बेस्ट एक्टर अवार्ड देते हुए।

भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 में आम्रपाली दुबे ने शानदार परफॉर्मेंस किया। उनके एक्ट और परफॉर्मेंस वहां बैठी ऑडियंस का दिल जीत लिया।

यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को भी बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवार्ड भोजपुरी निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के लिए मिला। इस फिल्म में उनके अपॉजिट दिनेश लाल यादव रहे।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले स्टार्स और सिंगर्स में एक मनोज तिवारी को भी इस अवार्ड फंक्शन में सम्मानित किया गया। उन्हें लीजेंड ऑफ भोजपुरी का अवार्ड मिला।

भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 में मनोज तिवारी लीजेंड ऑफ द भोजपुरी फिल्म अवार्ड लेने के ऑडियंस को संबोधित करते हुए। उन्होंने भोजपुरी के विकास के लिए काम करने की बात कही।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 का भव्‍य आयोजन हुआ, जिसमें भोजपुरिया सितारों ने शाम को अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस से रंगीन और हसीन बना दिया।

भव्‍य अवार्ड समारोह के आयोजक विकास सिंह वीरप्‍पन, वेद तिवारी और अरूण ओझा ने भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 से सम्‍मानित कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।