Bhojpuri Hit Jodi: भोजपुरी सिनेमा की शानदार जोड़ियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से मचाया धमाल

Bhojpuri Movies Hit Jodi: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अगर फेवरेट जोड़ियों की बात की जाए तो टॉप लिस्ट में निरहुआ-आम्रपाली दुबे (Nirahua-Aamrapali Dubey), रवि किशन-पूनम दुबे (Ravi Kishan-Poonamdubey), यामिनी सिंह-अरविंद अकेला कल्लू के साथ खेसारी लाल-काजल राघवानी की जोड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियां

भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे टॉप पर है। दर्शकों को इन दोनों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इनके फैंस इनकी फिल्मों को बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों में इन दोनों सुपरस्टार की फिल्मों को देखने का क्रेज देखने को मिलता है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री रवि किशन ने कई दशकों तक राज किया और अब भी कर रहे हैं। अगर फैंस को उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा किसी के साथ पसंद आई तो वह हैं पूनम दुबे। रवि किशन लगभग भोजपुरी की सभी हिरोइनों के साथ फ़िल्में कर चुके हैं। फैंस पूनम दुबे के साथ उनकी जोड़ी को देखना पसंद कर रहे हैं। पर्दे पर इन दोनों की बॉन्डिंग भी देखते ही बनती है।

भोजपुरी सिनेमा में तेजी से अपने दमदार अभिनय से जगह बनाने वालीं यामिनी सिंह अब टॉप एक्ट्रेसस में शामिल हो गई हैं। दर्शक यामिनी सिंह की जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में दोनों फिल्म 'प्यार तो होना ही था' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अब दोनों विजेता फिल्म में साथ में दिखेंगे।

भोजपुरी सिनेमा में इस समय टॉप ऐक्टर्स में शुमार खेसारी लाल यादव की फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इनकी फ़िल्में देखते ही देखते सुपरहिट लिस्ट में शामिल हो जाती हैं। खेसारी की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। वैसे तो खेसारी ने लगभग सभी हिरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन काजल राघवानी के साथ उनकी जोड़ी को फैंस बहुत प्यार करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा एक बड़ा नाम हैं। मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी भी पर्दे पर धमाल मचाती रहती है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में यश कुमार और निधि झा की जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है। इन दोनों की फिल्में फैंस खूब पसंद करते हैं। एक साथ पर्दे पर दोनों काफी शानदार नजर आते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भी टॉप लिस्ट में आती है। इन दोनों की फिल्मों को फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन अब अक्षरा सिंह की जोड़ी प्रदीप पांडे के साथ आजकल खूब हिट हो रही है। अभी उनकी फिल्म लैला मजनू सामने आई है। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

अभी हाल ही में भोजपुरी सिनेमा में जो जोड़ी सबसे अधिक चर्चा में आई वह पवन सिंह और प्रियंका पंडित की है। इस जोड़ी के गाने हों या फिल्म सभी पर्दे पर धमाल मचाते हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.