आम्रपाली दुबे-दिनेश लाल यादव की जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी है सुपरहिट, देखिए कैसे एक दूसरे संग बिताते हैं वक्त

राजा बाबू और निरहुआ हिंदुस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। इस जोड़ी की सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। यहां देखिए दोनों की कुछ खास तस्वीरें।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की बीच जबरदस्त है बॉन्डिंग (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक है आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ की जोड़ी। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाली इस जोड़ी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद है।

निरहुआ और आम्रपाली सिर्फ ऑन स्क्रीन हीं नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कई बार निरहुआ के साथ टिक टॉक पर वीडियो बनाती हुईं भी नजर आती हैं।

वहीं, दोनों कभी मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आते हैं , तो कभी मूवी देखते हुए।

दोनों स्टार्स ने मिलकर 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

कई बार निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर ऐसा कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

लेकिन इन सभी अफवाहों को खारीज करते हुए एक्ट्रेस ने हिंदी रश डॉट कॉम को बताया था कि दोनों के बीच रिलेशनशिप जैसी कोई बात नहीं है वो अभी तक सिंगल हैं।

निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो उनके अच्छे दोस्त है और उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दूबे की हिट फिल्मों में निरहुआ हिंदुस्तानी और राजा बाबू जैसी फिल्में शामिल है।

एक्ट्रेस अकसर निरहुआ के साथ अपनी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।