Bigg Boss 13: बिग बॉस का घर इस बार है बेहद ही शानदार, देखिए लिविंग एरिया से लेकर किचन की बेहतरीन झलक

29 सितंबर से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) शुरु होने वाला है, लेकिन इससे पहले बिग बॉस 13 के घर की झलक सामने आ चुकी हैं। यहां देखिए कैसा है इस बार का बीबी हाउस।

बिग बॉस 13 का घर ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

29 सितंबर से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) शुरु होने जा रहा है। हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार बिग बॉस (Bigg Boss) का घर इस बार कैसा होना वाला है। तो आप सभी का इंतजार खत्म हो चुका है, देखिए बिग बॉस 13 के घर की तस्वीरें।

सबसे पहले देखिए बिग बॉस के घर के मेन एंट्रेंस की झलक जोकि बेहद ही खूबसूरत है।

इसके बाद बारी आती है किचन एरिया की। यहां घरवाले खाना बनाते-बनाते एक दूसरे के लिए कई प्लान भी बनाएंगे।

ये है बिग बॉस का लिविंग एरिया। यहां घर वाले एक दूसरे को कभी नॉमिनेट करते हुए नजर आएंगे या फिर कभी टास्क की प्रक्रिया पढ़ते हुए।

ये रहा बिग बॉस के घर का बेडरुम एरिया। यहां काफी सारे बेड के बीच में एक छोटा सा सोफा लगा हुआ है।

घर के अंदर कई जानवरों के चित्र भी बनाए गए हैं, जिनसे घरवाले खुद को कंपेयर कर सकते हैं।

बिग बॉस का बाथरुम एरिया भी काफी शानदार नजर आ रहा है।

हर साल की तरह इस बार भी बीबी हाउस की थीम भी कुछ अलग है। इस बार की थीम है बिग बॉस 13 म्यूजियम।

घर की थीम म्यूजियम है तो ऐसे में घर के अंदर काफी सारी पेंटिंग्स और रंग बिरंगी चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

बिग बॉस के घर में इस बार देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला नजर आएंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।