Bipasha Basu B’Day: 40 की हुईं बिपाशा बासु, तस्वीरों में देखिए करण ग्रोवर के साथ कैसे मना रहीं हैं जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1979 में कोलकत्ता के एक बंगाली परिवार में हुआ था।

बिपाशा बासु ने 2001 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा। बिपाशा ने अजनबी फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका निगेटिव किरदार था।

बिपाशा बासु को लीड एक्ट्रेस के तौर पर राज फिल्म मिली थी। ये फिल्म बिपाशा बासु की सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद वो लगातार सुपरहिट फिल्में देती चली गईं।

बिपाशा ने इसके बाद जिस्म, नो एंट्री, फिर हेराफेरी, आल द बेस्ट, धूम 2, रेस, राज 3 डी, बचना ए हसीनो, आत्मा का जैसी फिल्मों में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया।

बिपाशा बसु की आखिरी फिल्म अलोन थी। ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

बिपाशा बासु ने फिल्मों के अलावा कई आइटम सॉन्ग पर ठुमके भी लगाए।

करण और बिपाशा की शादी 30 अप्रौल 2016 को बंगाली रीति रिवाजों के साथ हुई थी।

बिपाशा बासु 10 साल तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन 10 सालों तक लिविंग रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

बिपाशा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करण के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।