Bollywood Actress Lip Surgery: अनुष्का शर्मा से प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों ने करवाई थी लिप सर्जरी

Bollywood Actress Lip Surgery Photos: फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में जो दिखता है वहीँ बिकता है! बॉलीवुड (Bollywood) सितारों को फिल्मों में अच्छा दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता। सुबह जल्दी उठो, एक्सरसाइज करो, डाइट प्लान फॉलो करो, और भी बहुत कुछ। रिपोर्ट के मुताबिक कई एक्ट्रेस तो खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी भी करवाते है। भले वो शरीर के कुछ पार्ट्स के क्यों ना हो। यहां हमने एक लिस्ट निकाली जिसमें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने खूबसूरत दिखने के लिए लिप सर्जरी (Lip Surgery) करवाई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम शामिल है।

Lip Surgery: अनुष्का शर्मा से प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों ने करवाई थी लिप सर्जरी

Anushka Sharma- अनुष्का शर्मा इस समय अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं है। कुछ सालों पहले अनुष्का के रूप में खासकर चेहरे में बदलाव देखा गया था। कहा जाता हैं कि अभिनेत्री ने लिप सर्जरी करवाई थी। हालाँकि, उन्होंने इस रिपोर्ट को झूठ कहा और कहा कि 'हर इंसान परफेक्ट नहीं होता है'।

Priyanka Chopra- बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ साथ समंदर पार विदेश में रह रही है। बता दें, उनके हुस्न पर आप भी फ़िदा होंगे लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने नाक और लिप का सर्जरी का करवाया है। सर्जरी से उनके लुक में चार चांद लग गए है।

Kangana Ranaut- पंगा एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी खूबसूरत लिप दिखने के लिए लिप सर्जरी के सहारा लिया है।

Shruti Haasan- श्रुति हसन ने हाल ही अपने सर्जरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रुति ने नाक और लिप का सर्जरी किया है। अभिनेत्री ने कबूला की उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। वह लिखती है- 'मैं यह बताकर खुश हूं कि मेरी लाइफ है, मेरा चेहरा है और हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिसके लिए मैं बिल्कुल शर्मिंदा महसूस नहीं करती। क्या मैं इसे प्रमोट करती हूं? मैं इसके खिलाफ हूं, नहीं। बस इतनी सी बात है कि मैंने इस तरह जीना चुना है। हम अपने और बाकियों के साथ सबसे बड़ा फेवर इतना ही कर सकते हैं कि हम अपने शरीर और मन के बदलावों को कबूलना शुरू करें। प्यार बांटें और चिल करें।'

Vaani Kapoor- बेफिक्रे (Befikre) अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने लिप में बदलाव के लिए सुर्खियां में आई थी। बताया जा रहा हैं कि वाणी ने अपने लिप की सर्जरी करवाई है। उन्होंने सिर्फ लिप ही नहीं बल्कि ठोड़ी (चीन) का भी सर्जरी करवाया है जिसके वजह से उनके पूरे चेहरे का आकर बदल गया। लेकिन वाणी ने इस बात से साफ़ इनकार कर दिया है।

Esha Gupta- एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड लुक के लिए काफी फेमस है। हाल ही में ईशा ने अपने बोल्ड तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी ख़ूबसूरती के सब दिवाने है। बताया जा रहा हैं की ईशा का ख़ूबसूरती का राज लिप सर्जरी हैं। ईशा ने एंजेलिना जोली की तरह दिखने के लिए यह सर्जरी करवाई थीं।