सनी लियोनी ने ब्लैक गाउन में ढाया कहर, 15 तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड दीवा का ग्लैमरस अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी मंगलवार को मुंबई में एक वेबसाइट लॉन्च के इवेंट में पहुंची थीं। ब्लैक गाउन में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थीं। सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी मंगलवार को मुंबई में थीं। यहां वो एक वेबसाइट लॉन्च के इवेंट में पहुंचीं। इवेंट में ब्लैक गाउन में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

हर किसी की नजर सनी लियोनी पर थी। उन्होंने ब्लैक गाउन के साथ स्टाइलिश बेल्ट कैरी की थी। ब्लैक के साथ कन्ट्रास्ट कलर की रेड लिपस्टिक अभिनेत्री के ग्लैमरस लुक में चार चांद लगा रही थी।

सनी लियोनी ने मीडिया के कैमरों के सामने कुछ इस अंदाज में पोज दिए। इवेंट में अभिनेत्री के पति डेनियल वेबर भी उनके साथ पहुंचे थे, हालांकि डेनियल मीडियाकर्मियों से उनकी तस्वीरें न लेने की अपील कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस वेबसाइट पर रोजाना क्रिकेट का लाइव कॉन्टेस्ट शो होगा। इस शो को सनी लियोनी ही होस्ट करेंगी। विनर्स को कैश प्राइज़ दिए जाएंगे।

भारत के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट से संबंधित वेबसाइट की लॉन्चिंग के दौरान सनी लियोनी ने स्टेज पर बैटिंग में भी हाथ आजमाया। सनी पहली बार अपने इस अवतार में दिखी थीं।

इवेंट में आयोजकों की ओर से गेंदबाजी की गई तो सनी लियोनी हर बॉल को स्टेज से पार कराते हुए अपनी बैटिंग स्किल्स दिखा रही थीं। बैटिंग कर सनी बेहद खुश नजर आईं।

सनी लियोनी भी स्टेज पर क्रिकेट खेलने का भरपूर लुत्फ ले रही थीं। उन्होंने कई बॉल खेलीं। इस दौरान सनी ने कहा कि पहली बार उन्हें क्रिकेट खेलने में इतना मजा आया है।

क्रिकेट खेलने के बाद इवेंट से जुड़े लोगों ने सनी लियोनी के साथ तस्वीरें लेने की इच्छा जाहिर की। सनी ने वहां मौजूद अपने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया और हर किसी के फोटो खिंचवाई।

बताते चलें कि सनी लियोनी एमटीवी के कई शो होस्ट करती हैं। चैनल के पॉप्युलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' को वह पिछले कई सीजन से एंकर और अभिनेता रणविजय सिंह के साथ होस्ट करती आ रही हैं।

हाल ही में सनी लियोनी मुंबई में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले एक संस्थान में पहुंची थीं। वह बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर गई थीं। वहां उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की और उनके साथ फोटो ली। इन तस्वीरों को सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सनी लियोनी ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो 'हॉलीवुड वाले नखरे' लॉन्च किया। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इससे पहले भी सनी कई सोलो सॉन्ग रिलीज कर चुकी हैं, जो यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं।

सनी लियोनी इस साल बॉलीवुड फिल्म 'झूठा कहीं का' में अपने आइटम डांस का तड़का भी लगाएंगी। यह गाना शूट हो चुका है। पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने इस गाने को तैयार किया है। गाने में सनी मरमेड लुक में दिखेंगी।

बॉलीवुड के बाद अब सनी लियोनी टॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। साउथ के सुपरस्टार माम्मुटी के साथ वह फिल्म 'मधुर राजा' में नजर आएंगी। यह फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

सनी लियोनी अरबाज खान के शो 'पिंच बाय अरबाज खान' में भी नजर आएंगी। यहां वह उन तीखे सवालों के जवाब देंगी जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उनसे पूछते हैं।

अरबाज खान का यह शो सोशल मीडिया पर आधारित है। शो में बताया जाएगा कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स सेलेब्स पर किस तरह की भद्दी टिप्पणी करते हैं। अरबाज ने बताया कि ट्रोलर्स का एक सवाल जब उन्होंने सनी के सामने रखा तो वह रो पड़ी थीं।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।