बॉलीवुड सेलेब्स का दीवाली सेलिब्रेशन, जाह्नवी, अनन्या और तारा का दिखा स्टनिंग लुक

कोरोना महामारी में इस बार बॉलीवुड सेलेब्स की दीवाली थोड़ी फीकी रही। लेकिन सभी सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से सुरक्षा बरतते हुए इस फेस्टिवल को मनाया। इस बार कम दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ। ज्यादातर लोगों ने अपने घरवालों और करीबियों के साथ दिवाली मनाई।

बॉलीवुड सेलेब्स का दीवाली सेलिब्रेशन

कोरोना महामारी में इस बार बॉलीवुड सेलेब्स की दीवाली थोड़ी फीकी रही। लेकिन सभी सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से सुरक्षा बरतते हुए इस फेस्टिवल को मनाया। इस बार कम दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ। ज्यादातर लोगों ने अपने घरवालों और करीबियों के साथ दिवाली मनाई। दीवाली के ख़ास मौके पर जाह्नवी कपूर एक अलग ही अंदाज में दिखीं। यैलो साड़ी में जाह्नवी कपूर स्टनिंग लग रही हैं।

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पैपराजी को पोज देती नजर आईं। अपने ऑफिस में दिवाली पूजा के लिए जाते समय दोनों बहनों का ट्रैडिशनल अंदाज देखने को मिला। यैलो साड़ी में जाह्नवी कपूर स्टनिंग लग रही हैं। वहीं ब्लू आउटफिट मे खुशी कपूर भी कम ग्लैमरस नहीं दिख रहीं।

पिंक कलर के लहंगे में अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बंटी सचदेवा के घर हुई दिवाली पार्टी में जाते हुए अनन्या पांडे ने पैपराजी को पोज दिए। अनन्या ने स्माइल करते हुए कई सारे पोज दिए।

दीवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी ट्रैडिशनल लुक में नजर आए। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। तस्वीर में रणवीर और दीपिका हँसते हुए नजर आ रहे हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दीवाली के रंग में रंगे आए। प्रियंका और निक हाथ में दीया लिए हुए पोज देते नजर आए।

सोशल मीडिया पर लवबर्ड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी तस्वीरें सामने आईं। रणबीर लाल रंग के कुर्ते तो आलिया ब्लैक सूट में दिखीं।

दीवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन भी दीवाली के रंग में दिखे। इस दौरान कार्तिक ने अपनी बहन के साथ कई फोटो शेयर किये। ग्रे कलर के कुर्ते में कार्तिक शानदार लुक में दिखे।

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत भी दीवाली के ख़ास मौके पर ट्रैडिशनल लुक में दिखे। रोहनप्रीत पिंक कलर के कुर्ते में तो नेहा ब्लैक सूट में नजर आईं।

दीवाली के मौके पर तारा सुतारिया का ख़ास अंदाज देखने को मिला। तारा ब्लू एंड रेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जैकलिन फर्नांडीस भी दीवाली के मौके पर ट्रैडिशनल लुक में दिखीं। जैकलिन ने इस ख़ास मौके पर ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस में जैकलिन स्टनिंग लग रही हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.