बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ऐसे दिखते थे आपके ये चहेते स्टार, तस्वीरें देख खुली की खुली रह जाएंगी आंखें

बॉलीवुड में बॉडी के साइज की काफी अहमियत है, एक्ट्रेस जितनी पतली उतनी बेहतर होती हैं। वहीं एक्टर जितने फिट होते हैं उतना ही उनको काम मिलता है। हालांकि कई एक्ट्रेस-एक्टर रहे हैं जिन्होंने इन नियमों को दरकिनार किया है।

डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे और एक्टर अरुण धवन का लुक पहले कुछ इस तरह था। फिल्मों में आने से पहले उनके बाल काफी लंब थे। फिल्म 'स्टुडेंट्स ऑफ ईयर' से डेब्यू करने वाले वरुण धवन आज काफी स्मार्ट और डैशिंग लगते हैं ।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बॉलीवुड में आने से पहले एक मल्टीनेशल कंपनी में काम करती थीं और उनका वजन बहुत ही ज्यादा था। उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अपने वजन को कम करने के लिए काफी मेहनत की और फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 21 मार्च को इनकी फिल्म 'केसरी' रिलीज होने वाली है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड में की बेबो यानि करीना कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया। डेब्यू करने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपने को काफी कम किया। हालांकि इसके बाद भी उनका शरीर काफी भारी था। करीना कपूर आखिरी बार फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नजर आईं थी, फिल्म में काफी सुंदर लग रही थी।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में फिल्म 'दम लगाकर हईशा' से डेब्यू किया। इस इस फिल्म में उन्होंने काफी मोटी महिला का किरदार निभाया। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने 'शुभ मंगल सावधान' और 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' में अपना वजन काफी कम किया। लेकिन वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं।

एश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का किसी चांद से कम नहीं है। वह शुरू से ही काफी खूबसूरत दिखती रही हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन बढ़ गया था। लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने वजन को बहुत तेजी से कम किया। फिल्ल 'जज्बा' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में ग्लैमरस लुक में नजर आईं।

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे एटीट्यूड वाले एक्टर हैं। इस एटीट्यूड को पॉजिटिव समझिए। अर्जुन कपूर की कद-काठी काफी फिट है। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले उनका वजन बहुत ज्यादा था और गाल फूले हुए थे। लेकिन फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने अपने आप को फिट किया।

जैकी भगनानी ने फिल्म 'कल किसने देखा है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन उनको पहचान मिली फिल्म 'फालतू' से। जैकी भगनानी फिल्मों आने से पहले थोड़ा पढ़ाकू और एक आम नागरिक जैसे लगते थे। लेकिन फिल्म में काम करने के बाद उन्होंने अपने को काफी फिट किया और आज बहुत ही डैशिंग लगते हैं।

आलिया भट्ट फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थी। उनके उम्र के हिसाब से उनका वजन बहुत ज्यादा था। उन्होंने फिल्म 'स्टुडेंट्स ऑफ ईयर' से बॉलीवुड से डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने आपको काफी मेन्टेन किया।

बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बचपन से काफी हेल्थी और उनका वजन बहुत ज्यादा था। उन्होंने फिल्म 'दबंग' से से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस दौरान भी उनका वजन बहुत ज्यादा था। हालांकि वह अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गईं और उनका वजन भी नियंत्रित है।

बॉलीवुड की फीमेल फैशन आइकॉन सोनम कपूर को आज बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ अन्य महिलाएं भी उनके फैशन और स्टाइल को फॉलो करते हैं। लेकिन फिल्मों में आने से पहले वह ऐसे दिखती थीं। बचपन में वह बेहद ही क्यूट दिखती थीं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।