करिश्मा कपूर से लेकर बिग बॉस फेम सृष्टि रोडे ने फैशन शो में दिखाया अपना जलवा, तस्वीरों में देखिए इनकी खूबसूरती

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 22 मार्च से शुरू हो गया है। ये फैशन वीक तीन दिन तक चलेगा। हर साल होने वाला यह फैशन वीक इस बार सेंट रेजिस मुंबई में हो रहा है। इसमें छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की एक्ट्रेस-एक्टर ने हिस्सा लेते हैं।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने हिस्सा लिया। इस दौरान वह ब्लैक आउट फिट में रैंप पर वॉक करती दिखाई दीं। वह बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड पर कई समय तक राज करने वाली करिश्मा कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि वह अक्सर विज्ञापनों में दिख जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, गोविंदा, सलमान खान और अजय देवगन के साथ काम किया है।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्होंने व्हाइट गोल्ड गाउन में रैंप पर वॉक किया। वह बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थी। दिया मिर्जा काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं।

आपको बता दें कि दिया मिर्जा एक्ट्रेस के अलावा प्रोड्यूसर और मॉडल भी हैं। उन्होंने साल 2000 में मिस एशिया पेसिफिक टाइटल अपने नाम किया था। बॉलीवुड में आने से पहले वह सोशल वर्क करती थीं। उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

दिया मिर्जा फिल्म हाउसफुल 4 में गेस्ट अपीयरेंस करने वाली थी। लेकिन इससे पहले साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगे। इस पर दिया मिर्जा ने कहा कि साजिद बुरे आदमी हैं, बहुत ही सेक्सिस्ट और घटिया। लेकिन मैं ऐसे लोगों को अक्सर पहचान जाती हूं और सेट पर सिर्फ काम करती हूं।

बॉलीवुड के फेमस विलेन रंजीत ने भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के रैंप पर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने डेनिम ब्लू जींस और शर्ट पहना हुआ था। उन्होंने सिर पर गमछा बांध रखा था। उन्होंने पहली बार किसी फैशन शो के रैंप पर वॉक किया।

रंजीत ने बॉलीवुड की लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ऐसा देश है मेरा टीवी सीरियल में पॉजिटिव किरदार निभाए हैं। वह आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 2 में नजर आए थे। उनकी उम्र 72 साल की हो गई है लेकिन उनका मस्तीभरा अंदाज आज भी कायम है।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रंजीत ने सुश्री श्रेया मिश्रा के साथ रैंप पर वॉक किया। सुश्री श्रेया मिश्रा एक मॉडल, एक्ट्रेस और ओडिशा की ब्यूटी क्वीन हैं। साल 2015 में उन्होंने मिस यूनाइटेड कोंटिनेंट्स में भारत को रिप्रजेंट किया।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में सुश्री श्रेया मिश्रा ने रेड आउटफिट में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने सिर पर एक ताज पहना हुआ था। सुश्री श्रेया मिश्रा साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं।

सुश्री श्रेया मिश्रा मिस यूनिटेड कोंटिनेंट्स 2015 की तीसरे रनर अप रही थीं। वह साल 2013 में मिस दीवा में टॉप 7 पार्टिसिपेंट में रही। उन्होंने साल 2016 में किंगफिशर कैलेंडर 2016 के लिए फोटोशूट भी करवाया और वह ग्रेजिया मैगजीन के कवर पेज में छपी।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस श्रृष्टि रोडे ने भी गहिस्सी लिया। वह यहां व्हाइट गाउन और क्रिस्टल टिआरा पहन कर रैंप पर वॉक किया। इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत और परी की तरह दिख रही थीं।

श्रृष्टि रोडे ने टेलीविजन के कई सीरियल अहम किरदार निभाए हैं, जिसकी वजह से उनकी अलग पहचान बनी हुई हैं। उन्हें विशेष रूप से सीरियल यह इश्क हाये में मंजरी, शोभा सोमनाथ की में शोभा और पुनरविवाह में सरिता के किरदार के लिए जाना जाता है।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में मंदाना करीमी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफेद फ्लोरल प्रिंट वाला गाउन पहना था और जालीदार चुन्नी अपनी सिर निचे तक घूंघट की तरह ढका हुआ था। उन्होंने इस आउटफिट में रैंप पर वॉक किया।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के रैंप पर वॉक करने वाली मंदाना करीमी इरानीयन मूल की एक्ट्रेस हैं। उन्हें साल 2006 में बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद फेम मिला। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।

सृष्टि रोडे और मंदाना करीमी अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के साथ रैंप पर वॉक करती हुईं। दोनों ही एक्ट्रेस बिग बॉस से पॉपुलर ही हुईं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के मंच पर भी दोनों एक साथ ही दिखाई दीं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।