Cannes Film Festival 2nd Day: हॉलीवुड की इन हॉट हसीनाओं का दिखा बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक, देखिए तस्वीरें

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2019) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी रेड कार्पेट पर कई हॉलीवुड स्टार (Hollywood Stars) ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019(फोटो:गेटी इमेज)

कान्स फिल्म फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी रेड कार्पेट पर कई हॉलीवुड स्टार ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

हॉलीवुड एक्ट्रेस टीना कुनाके कैसेल फिल्म 'लेस मिजरेबल' की स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची। ब्लू वेलवेट ट्यूब गाउन में उनका स्टाइलिश लुक नजर आया।

हॉलीवुड एक्ट्रेस लाउ गाला का व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लुक देखने मिला। वो यहां फिल्म 'लेस मिजरेबल' की स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची थी।

एक्ट्रेस जिंक टिआन व्हाइट प्लंजिंग नेक गाउन में काफी ग्लैमरस लग रही थी। वो यहां फिल्म 'लेस मिजरेबल' की स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची थी।

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐम्बर हर्ट रेड कारपेट पर नजर आईं लॉन्ग हाई स्लिट शिमरी गाउन में जिसे उन्होंने एक चौड़े बेल्ट से पेयर किया था।

72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल पर हॉलीवुड एक्ट्रेस आर्या हर्गाटे का काफी खूबसूरत लुक देखने मिल रहा है। ये काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ऐले फनानिंग फ्लोरल डीप प्लंजिंग नेक गाउन में यहां शिरकत की। उनका ब्रेडेड हेयरस्टाइल उनके लुक के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।

अलेसेंड्रा ऐमब्रोसिओ का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में काफी बोल्ड लुक नजर आया। हाइ स्लिट रेड गाउन में ये एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थी।

एक्ट्रेस श्रीरिरिता जेनसेन पीच कलर के ट्यूब गाउन में कान्स 2019 में शिरकत की। उन्होंने अपने लुक को नेकपीस, ईयररिंग्स और विंग्ड लाइनर से पूरा किया।

हॉलीवुड स्टार रोसिओ मुनोज कान्स 2019 के रेड कारपेट पर लॉन्ग ब्लैक गाउन में नजर आईं। वो यहां फिल्म 'लेस मिजरेबल' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी।

लिसन डी मार्टिनो ने इस मौके के लिए ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन का ऑफ-शोल्डर स्लिट गाउन चुना। इसे उन्होंने रेड लिपस्टिक और स्मोकी आईज से पेयर किया।

हॉलीवुड स्टार थासिया नाभ्स कान्स 2019 में नजर आईं ओम्ब्रे कलर के वन शोल्डर गाउन में। इसे उन्होंने ईयररिंग्स और साइड कर्ल हेयर से पेयर किया।

मॉडल नाडिन लिओपोल्ड का काफी बोल्ड और ग्लैमरस लुक दिखा। वो यहां फिल्म 'लेस मिजरेबल' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थी।

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।