दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2019 में ऐसे बिताये ख़ास पल, दीपवीर की प्रेम कहानी की देखें तस्वरें

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका (Deepika Padukone) 6 साल डेट करने के बाद 14 नवंबर, 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला से शुरू हुई थी।

रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण(फोटो:ट्विटर)

रणवीर सिंह और दीपिका 6 साल डेट करने के बाद 14 नवंबर, 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला से शुरू हुई थी। उन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने धूम मचा दिया था। दोनों ने फिर फिल्म पद्मावत और बाजीराव मस्तानी में भी लीड किरदार में नज़र आये थे। दोनों ने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है वहीं शादी के बाद भी रणवीर एक भी मौका छोड़ते नहीं है पब्लिक या कैमरा में दीपिका को प्यार जताने के लिए। तो चलिए एक नज़र डालते हैं दीपवीर ने ऐसा क्या क्या किया जिसके बने ब्रेकिंग न्यूज़...

दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली सालगिरह तिरुपति के दर्शन करके मनाई।

पद्मावत के लिए बेस्ट अभिनेता का अवार्ड पाने के बाद रणवीर ने दीपिका को फ्लाइंग किश किया। और कहा यह तुम्हारे वजह से है।

IIFA में जब दीपिका स्टेज पर थी तब रणवीर ने दीपिका के घूंघट संभालकर अपना पति धर्म निभाया था।

दीपिका और रणवीर ने अवार्ड समारो में फिर से साथ फेरे लिए थे। वो इसलिए था क्योंकि उनका दिखाना था कि वह एक दूजे के लिए बने हैं।

फिल्मफेयर बेस्ट अभिनेता अवार्ड मिलने के बाद रणवीर और दीपिका ने एक दुसरे को किस किया था।