दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए रणबीर-आलिया! देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 5 दिसंबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। दीपिका ने बर्थडे पर एक रेस्टोरेंट पार्टी का आयोजन भी किया। इस पार्टी में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आईं। दीपिका के बर्थडे पार्टी की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइये देखते हैं दीपिका के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें!

दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 5 दिसंबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। दीपिका ने बर्थडे पर एक रेस्टोरेंट पार्टी का आयोजन भी किया। इस पार्टी में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आईं। दीपिका के बर्थडे पार्टी की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइये देखते हैं दीपिका के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें!

दीपिका की पार्टी में आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन के साथ रणबीर कपूर की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रणबीर की एक सोलो पिक्चर भी सामने आई। जिसमें रणबीर कपूर व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जीन्स पहने हुए नजर आ रहे हैं। आप तस्वीर में देख सकते है उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क भी पहना हुआ है।

आलिया ने ब्लैक ब्रालेट के साथ जैकेट और जीन्स पहनी हुई है। उन्होंने अपने आउटफिट को मैच करते हुए ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ है।

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर उनके पति रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। जिसमें दीपिका के बचपन की फोटो है। तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा "मेरी जान, मेरी लाइफ, मेरी गुड़िया हैप्पी बर्थडे"

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म "83" में नजर आएंगी। इसमें रणवीर कपिल देव का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल प्ले करेंगी।

 

 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.