DEEPIKA PADUKONE BIRTHDAY SPECIAL: दीपिका ने परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें, हो गईं वायरल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए दीपिका ने कई साड़ी तैयारियां भी की हैं। 'छपाक' (Chhapaak) गर्ल दीपिका पादुकोण की जन्मदिन के अवसर पर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं।

दीपिका पादुकोण अपने माता-पिता के साथ (फोटो: इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में अपनी माँ को छेड़ते हुई दिखाई दे रही हैं। दीपिका अपनी माँ के बहुत क्लोज हैं। समय समय पर दीपिका अपनी माँ के बारे में बातें करती रहती हैं।

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपनी माँ के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दीपिका बहुत ही क्यूट लग रही हैं।

इस तस्वीर में दीपिका अपनी दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। दीपिका और उनके दोस्तों के मुंह में लड्डू लगा हुआ है।

ये तस्वीर दीपिका पादुकोण की शादी के समय की है। इस तस्वीर में शादी के दौरान अपने परिवार के साथ दीपिका पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं।

दीपिका इस तस्वीर में अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों बहने बहुत ही शांत दिखाई दे रही है।

दीपिका और रणवीर ने अपनी सालगिरह मनाने के लिए जाने से पहले पूरे परिवार के साथ इस दिल को छू लेने वाली तस्वीर खिंचवाई।

 

 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.