दीपिका पादुकोण का दिखा फुल मस्ती भरा अंदाज, देखिए कैसे अचानक रैंप पर करने लगी डिस्को दीवाने गाने पर डांस

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अबु जानी-संदीप खोसला (Abu Jani-Sandeep Khosla) के फैशन शो में रैंप वॉक करती हुईं नजर आईं। शो के खत्म होने के दौरान दीपिका फुल मस्ती के मुड में आ गईं और देखिए कैसे उन्होंने किया डिस्को दीवाने गाने पर डांस।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मस्तमौला इंसान भी हैं। इसका उदाहरण अबु जानी-संदीप खोसला (Abu Jani-Sandeep Khosla) के फैशन शो में देखने को मिला।

इस फैशन शो में दीपिका पादुकोण शो स्टॉपर बनी थीं और हमेशा की तरह वो खूबसूरत लग रही थीं।

अबु जानी-संदीप खोसला के फैशन शो में दीपिका पादुकोण ने लंहगा पहने हुए रैंप वॉक किया।

शो के दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने वाइट और गोल्‍ड कलर का लहंगा पहना हुआ था।

शो के खत्म होने के वक्त दीपिका पादुकोण अचानक से रैंप पर डांस करने लगीं।

एक्ट्रेस ने शो के दौरान दोनों फैशन डिजाइनर्स के साथ डिस्को दीवाने गाने पर डांस किया।

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।

उनकी ये फिल्म ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित होगी।

फिल्म मलाल के एक्टर मिजान जाफरी भी रैंप वॉक पर करते हुए नजर आए।

एक्टर मिजान जाफरी ब्लैक शेरवानी पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे थे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।