सिंधी परंपरा के जरिए इस तरह शादी के बंधन में बंधे थे दीपवीर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

रणवीर सिंह पंजाबी-सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए दोनों ने दोबारा शादी की...

शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए अपनी शादी से जुड़ी हर रस्मों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें कोंकणी रस्म के साथ-साथ आनंद करज के तहत हुई शादी के पलों को भी दिखाया गया है।

सिंधी रस्म में दीपवीर ने दूसरी बार शादी की थी। रस्म के मुताबिक सभी लोग शादी के वक्त लाल रंग की ड्रेस पहने हुए थे। वहीं, दीपिका-रणवीर काफी सुंदर लग रहे थे। सिंघी परंपरा के मुताबिक दुल्हन के घर वाले मिठाईयां, मिश्री, मसाले, चावल, नारियल, खजूर लेकर दुल्हे के घरवालों के पास जाते हैं।

इसके साथ ही जयमाला, पाल्ली-पालो, सप्तपादी आदि के साथ सिंधी शादी की रस्म अदा की जाती है। जोकि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने भी अदा की थी जिसके बाद ही दोनों एक दूसरे के हो पाए।

चूंकि रणवीर सिंह पंजाबी-सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए दीपवीर की शादी के बाद आनंद करज सेरेमनी भी रखी गई। इसमें पंजाबी-सिंधी रीति-रिवाज से दोनों की दोबारा शादी हुई।

आनंद करज’ सिख विवाह समारोह का नाम है। इसका अर्थ है ‘आनंदमय संघ’ या ‘जॉयफुल यूनियन’। इसकी शुरुआत गुरु अमर दास ने की थी। इसका आयोजन गुरुद्वारा में किया जाता है। यह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा संचालित है।

आनंद करज (सिंधी रस्म) के दौरान दीपिका पादुकोण ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था और लाल कलर का लंहगा पहना हुआ था। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की ओढ़नी पर मंत्र भी लिखे हुए थे।

इसके साथ ही दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अपनी शादी की हर रस्में खुलकर एंजॉय करते हुए नजर आएं चाहे बात मेहंदी सेरेमनी की हो या फिर कोंकणी शादी की।

इटली से मुंबई एयरपोर्ट पर आने के बाद दीपिका पहली बार अपने ससुराल आईं थी। ससुराल आने के बाद वो मीडिया व फैंस से मिलने के लिए रणवीर सिंह के साथ घर से निकली थी। जहां दोनों ने एक साथ मिलकर सभी लोगों का शुक्रिया किया था।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।