दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद दिखी पहली झलक, देखिए तस्वीरें

ये वही विला है जहां पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी कर रहे हैं। ये जगह इटली की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। वैसे इसकी सुंदरता देखकर ही दिल फिदा हो रहा है। झील किनारे बना ये विला कई हस्तियों की शादी का गवाह बन चुका है।

अब ये रही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ऐतिहासिक शादी की तस्वीर। इसमें कुछ मेहमान खड़े दिख रहे हैं। ये विला के अंदर का नजारा है। यहां से सभी लोग आ जा रहे हैं। देखिए इस गेट को भी किस तरह से सजाया गया है। इससे यह भी पता चल रहा है कि मेहमान काफी कम संख्या में हैं।

ये लेक कोमो के किनारे से ली गई फोटो है। यहां पर कैमरापर्सन ने काफी चालाकी के साथ फोटो खींची हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन कोई ना कोई खास मेहमान ही होगा जो कि शादी के लिए जा रहा है।

ये भी वहीं से ली गई फोटो है जो कि थोड़ी करीब से ली गई है। इसमें आप देख सकते हैं कुछ मेहमान जा रहे हैं। शादी के लिए सभी सजधज कर ऊपर की ओर चढ़ गए हैं।

ये तस्वीर देखिए इसमें मेहमान मस्ती करते दिख रहे हैं। फोटो बेहद दूर से खींचे जाने के कारण काफी कुछ स्पष्ट तो नहीं हो पा रहा है लेकिन मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.