DeepVeer Wedding Reception: देखिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)- रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक ताजा तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर में दोनों किसी राज घराने की राज-रानी की तरह नजर आ रहे हैं। दीपवीर के रिसेप्शन की देखिए शानदार तस्वीरें...

दीपवीर का ये शाही अंदाज उनके फैंस का दिल खुश कर देगा। दीपवीर ने खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।शेयर की गई तस्वीर में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है।

साथ ही उन्होंने अपने मांग पर लंबा सा सिंदूर भी लगाया हुआ है। उन्होंने साड़ी के साथ भारी ज्वैलरी पहनी हुई है। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी हुई है।

वहीं इस पार्टी में अनिल कुंबले (Anil Kumble), नेशनल बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और पीवी सिंधू पहुंचे। इसके साथ ही किरण मजूमदार शॉ भी इस पार्टी में नजर आईं। किरण मजूमदार बहुत बड़ी बिजनेस वुमेन हैं।

जिसमें दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। वहीं दीपवीर 1 दिसम्बर को रिसेप्शन पार्टी करेंगे जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को न्यौता भेजा जाएगा। इस रिसेप्शन में तकरीबन 3000 गेस्ट शामिल होने की खबरें आ रहीं हैं।

दीपवीर मंगलवार की सुबह मुंबई से बेंगलुरू पहुंचे। शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण बेंगलुरु रणवीर सिंह के साथ आई है। इस दौरान दोनों न्यूली मैरिड कपल ने अपने घर की बालकनी से निकलकर अपने फैंस का शुक्रिया किया।

बताते चलें कि रिसेप्शन के मेन्यू में मुख्यतौर पर साउथ इंडियन पकवान ही होंगे। वहीं रणवीर सिंह की फैमली से 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में आयोजित किया जाएगा।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।