नंगे पैर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, माथे पर टीका लगाए ट्रेडिशनल लुक में दिखी खूबसूरत

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बुधवार के दिन लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान देखिए वो कितनी खूबसूरत दिखाई दी।

दीपिका पादुकोण ने किए लालबागचा राजा के दर्शन (फोटो साभार- मानव/विरल/एपीच इमेज)

गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) से ठीक एक दिन पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बुधवार के दिन लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने पहुंची थीं। बॉलीवुड की मस्तानी इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

लालबागचा राज के दर्शन के लिए दीपिका पादुकोण बाकी लोगों की तरह लंबी कतार में लगी।

एक्ट्रेस बप्पा के दर्शन करने के लिए साड़ी पहनकर पहुंची थी।

हैवी एंब्रॉयडरी के साथ एक्ट्रेस ने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थी। बालों में उन्होंने जुड़ा बनाया हुआ था।

इतना ही नहीं कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स डाले हुए वो हमेशा की तरह प्यारी लग रही थी।

दीपिका पादुकोण ने गणपित बप्पा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

दीपिका पादुकोण नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने पहुंची थी। वहां मौजूद उनकी इस सादगी ने सभी का दिल जीत लिया।

दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस माथे पर टीका लगाए हुए नजर आईं।

दीपिका पादुकोण अकेले ही लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं।

ऐसा पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण ने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत हो। इससे पहले भी वो कई बार लोगों के दिलों को जीतती आईं हैं।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।