Disha Patani Photos: एक्टिंग ही नहीं इस चीज में भी माहिर हैं दिशा पाटनी, देखिए बॉलीवुड एक्ट्रेस की 10 तस्वीरें

एमएस धोनी फिल्म में अपनी क्यूटनेस से दिशा पाटनी (Disha Patani Photos) ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। बॉलीवुड में क्यों सबसे अलग है दिशा का अंदाज, जानिए इन खास 10 तस्वीरों से।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani Photos) ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म एमएस धोनी से बॉलीवुड में कदम रखा था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में दिशा पाटनी ने अपनी सादगी और बेहद खूबसूरत मुस्कान से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

वैसे दिशा पाटनी ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके हीरो वरुण तेज थे।

दिशा पाटनी कई कमर्शियल एड में भी काम कर चुकी हैं। इस समय भी वह कई देसी-विदेशी लीडिंग ब्रांड्स को एंडोर्स कर रही हैं।

दिशा पाटनी एक्टिंग में तो अपना लोहा मनवा ही चुकी हैं, इसके साथ ही अभिनेत्री मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। दिशा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं।

दिशा पाटनी अक्सर अपनी ट्रेनिंग से जुड़े हैरान कर देने वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

दिशा पाटनी की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब तीन करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

माना जाता है कि दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने ट्रैंपोलिन आर्टिस्ट का किरदार निभाया था।

दिशा पाटनी इस समय मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं।

मलंग फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।