एकता कपूर के बेटे के नामकरण संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड-टीवी के ये बड़े सितारे, मां के साथ नजर आए करण जौहर

एकता कपूर के बेटे के नामकरण फंक्शन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची थी। इस बात की जानकारी खुद एकता कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली है। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी भी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

अपने दोस्तों के साथ एकता कपूर ( साभार- इंस्टाग्राम)

एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि रखा है। वहीं, कल यानी सोमवार को एकता कपूर ने अपने बेटे की नामकरण सेरेमनी रखी थी।

एकता कपूर के बेटे की नामकरण सेरेमनी में बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होने पहुंची थी। उन्हीं में से एक रहे डायरेक्टर करण जौहर, जोकि अपनी मां के साथ फंक्शन में पहुंचे थे।

वहीं, डायरेक्टर और एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी अपनी दोस्त एकता कपूर के बेटे के नामकरण की सेरेमनी में पहुंची थी। जहां उन्होंने रिया ने ब्लैक कलर का आउडफिट पहना हुआ था।

इसके साथ ही फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली एक्ट्रेस सारा भास्कर भी एकता कपूर के इस स्पेशल फंक्शन में पहुंची थी। जहां वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

रेस 3 में नजर आने वाले बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ एकता कपूर की खुशी में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी वाइफ तान्या सूदंर दिखाई दे रही थी।

एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिदंगी की 2 में नजर आने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और पूजा बनर्जी इस खास शाम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

नागिन सीरियल से टीवी पर राज करने वाली मौनी रॉय ने नामकरण सेरेमनी में ब्लैक लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने बालों में जुड़ा बनाया हुआ था और हाथ में एक छोटा पर्स लिया हुआ था।

एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा भी वहां पहुंची थी। उन ड्रेस के बारे में यदि बात की जाए तो उन्होंने ब्लैक और रेड कलर की जैकेट कैरी की हुई थी।

इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने इस दौरान रेड कलर का टॉप और ब्लकै कलर की जींस पहनी हुई थी।

जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में अभि का रोल निभाने वाले शब्बीर आलुवालिया अपनी पत्नी कांची कौल के साथ एकता कपूर के फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों बेहद ही प्यारे नजर आ रहे थे।

नागिन 3 के बाद सीरियल कयामत की रात में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ था।

कई टीवी सीरियल में काम करने और आई नीड या गाने से लोगों के दिलों में खलबली मचाने वाली क्रिस्टल डिसूजा काफी सूंदर दिखाई दे रही थी। फंक्शन में वो मीडिया को पोज देती हुई भी नजर आईं।

नागिन 3 सीरियल में खूबसूरती के साथ-साथ अपने अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंची थी।

मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी इस दौरान व्हाइट कलर के लहंगे में काफी प्यारी लग रही थी। कानों में उन्होंने कुछ नहीं पहना हुआ था लेकिन उनकी स्माइल में सभी का दिल जीत लिया।

कुमकुम भाग्य सीरियल की एक्ट्रेस सृष्टि जाह बिल्कुल ही सिम्पल सी ड्रेस पहनकर एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंची थी। इसके बावजूद वो काफी क्यूट लग रही थी।

ये है मोहब्बतें सीरियल में रमण भल्ला के करिदार में नजर आ रहे करण पटेल अपनी वाइफ अंकिता भार्गव के साथ एकता कपूर के फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे। दोनों की जोड़ी एक साथ काफी अच्छी लग रही थी।

वॉइस ऑफ इंडिया और ये है मोहब्बते में नजर आने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी कयामत की रात सीरियल में दिखाई देने वाले एक्टर पति विवेक दहिया के साथ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी।

बहू हमारी रजनीकांत के बाद रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली रिधिमा पंडित एकता कपूर के फंक्शन में गिफ्ट लेकर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को स्माइल करते हुए पोज दिए।

एकता कपूर के बेटे के नामकरण फंक्शन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची थी। इस बात की जानकारी खुद एकता कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिलती है, जहां उन्होंने ये मासी वाले कैप्शन के साथ फोटो शेयर की।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।