Divyanka Tripathi Photos: दिव्यांका त्रिपाठी लॉकडाउन के बीच पति विवेक दहिया ने साथ शुरू कि नया बिजनेस

Divyanka Tripathi Photos: दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ कुछ ख़ास अंदाज में बिता रही है अपना क्वारंटाइन पीरियड, ये कपल्स अपना शुरू कर दिए है नया बिजनेस

Divyanka Tripathi Dahiya Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं।

इन दिनों एक्ट्रेस कोरोना वायरस के कारण अपने पति विवेक दहिया के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन सोशल मीडिया से वह फैंस से जुड़ी हुई हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक राज खोला है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार भीड़ में उन्हें किसी अंजान शख्स ने परेशान करने की और छूने की कोशिश की थी। इस पर टीवी एक्ट्रेस ने उस व्यक्ति को भीड़ में ही चांटा मारकर जबरदस्त सिखाया था।

बता दें 'ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein)' की 'इशिता' यानी दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी की थी।

दिव्यांका ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत जी टीवी के सीरियल, 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। वहीं उनके पति विवेक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'ये है मोहब्बतें' से की थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार नजदीकियां हुई और बाकी सब तो इतिहास बन गया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिव्यांका अक्सर अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनके वीडियो को काफी पसंद भी किया जाता है। अपनी वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ नया बिजनेस करने का फैसला किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने भी प्रोडक्शन हाउस खोलने का फैसला किया है और जिसका नाम है 'वन रीजन फिल्म्स'। खास बात ये है कि लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने अपने बिजनेस वेंचर को अंजाम दिया है और अपने वीडियो की लोकप्रियता के बारे में यह फैसला लिया है।