रणवीर सिंह ने अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से फिर जीता फैंस का दिल, करीना कपूर ने दिखाई खूबसूरत अदाएं, देखिए तस्वीरें

एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 (Elle Beauty Awards 2019) में कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी दिलकश अदाएं और मूव्स दिखाए। यहां देखिए रणवीर सिंह और करीना कपूर खान के खूबसूरत और बेहतरीन तस्वीरें।

बॉलीवुड के फैशन आइकॉन रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वह इस स्टाइल से लोगों को अट्रेक्टिव भी करते हैं। ऐसा ही कुछ एले इंडिया ब्यूटी अवार्ड्स 2019 की नाइट्स में किया। (फोटोः विरल भैय्यानी)

रणवीर सिंह ने अवार्ड्स नाइट्स प्रिंटेड शर्ट पहनी थी जिसका उन्होंने सिर्फ एक बटन बंद किया हुआ था। हाथ में काले रंग की छड़ी ली हुई थी और काली टॉपी के साथ लुक को कम्प्लीट किया हुआ था।

रणवीर सिंह ने रेड कार्पेट पर अपने शानदार डांसिंग मूव्स दिखाए। वह अपनी काली छड़ी के सहारे चार्ली चैपलिन स्टाइल में डांस करते हुए भी नजर आए। वह अवार्ड्स नाइट में बिल्कुल अलग दिखाई दे रहे थे।

इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने लोगों को काफी एंटरटेन भी किया। इस दौरान वह अपनी छड़ी के जरिए बैटिंग की प्रैक्टिस वाले मूव्स भी दिखा रहे थे और फोटो के लिए पोज भी दे रहे थे। फैंस उन्हें देख कर काफी खुश हुए।

रणवीर सिंह बैंटिंग प्रैक्टिस के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की प्रमोशन करते हुए नजर। वह इन दिनों डायरेक्टर कबीर सिंह की फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

एले इंडिया ब्यूटी अवार्ड्स 2019 नाइट में बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने भी अपने शानदार मूव्स दिखाए। वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को अट्रैक्ट किया।

करीना कपूर खान ने केसरी और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन वाला आउटफिट पहना हुआ था। उनकी थाई हाइ स्लिट थी। उन्होंने ज्यादा मेकअप नहीं किया हुआ है। उनके बाल खुले हुए थे।

ऐल इंडिया ब्यूटी अवार्ड्स 2019 नाइट में करीना कपूर खान का क्लीवेज दिखा दिखाई दिया। उन्होंने अपने लुक और पोजिंग स्टाइल से सबको हैरान कर दिया। उनकी खूबसूरती साबित करती हैं कि वह बॉलीवुड की बेबो गर्ल हैं।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने इन दिनों फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी हैं। वह इसमें इरफान खान के साथ अलग किरदार में दिखाई देंगी। इसकी शूटिंग भी पूरी होने वाली है।

कहा जा रहा था कि करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन में दिखाई देंगी, लेकिन अब फिल्म सैफ अली खान के अपॉजिट एक्ट्रेस कुब्रा सैत नजर आएंगी।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।