गौरव चोपड़ा बर्थडे: 40 साल की उम्र में भी यंग एक्टर्स को देते हैं मात, तस्वीरों में देखिए उनका हॉट लुक

गौरव चोपड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर यदि आप नजर डालेंगे तो आपको उनका हॉट लुक नजर आएगा। हर कपड़े, हर स्टाइल में गौरव चोपड़ा एकदम परफेक्ट नजर आते हैं। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शो रूबी डूबी हब डब से की थी।

गौरव चोपड़ा बर्थडे स्पेशल ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

टीवी के बेहतरीन एक्टर में से एक आने वाले गौरव चोपड़ा आज यानी 4 अप्रैल को 40 साल के हो गए हैं। गौरव चोपड़ा का जन्म दिल्ली में हुआ था। भले ही एक्टर की उम्र 40 साल हो गई हो, लेकिन अभी भी उनकी पर्सनालिटी अच्छे-अच्छों को मात देने का काम करती है।

अपनी फिट बॉडी और हैंडसम लुक के साथ आज भी एक्टर गौरव चोपड़ा कई हसीनाओं का दिल धड़काने का काम करते हैं। इस बात का सबूत उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें हैं।

गौरव चोपड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर यदि आप नजर डालेंगे तो आपको उनका हॉट लुक नजर आएगा। हर कपड़े, हर स्टाइल में गौरव चोपड़ा एकदम परफेक्ट नजर आते हैं।

एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शो रूबी डूबी हब डब से की थी, जो कि 2004 में दर्शकों के बीच आया था। इस शो के अंदर एक्टर को लोग ने काफी पसंद किया था।

इतना ही नहीं एक्टर सीरियल डोली अरमानों की, गुलमोहर ग्रैंड, लावण्या, पिया का घर, कभी हां कभी ना, कर्मा, लेफ्ट राइट लेफ्ट, घर की लक्ष्मी बेटियां, नच बलिए 2, पति पत्नी और वो, सावधान इंडिया और रियलिटी शो बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुके हैं।

एक्टर को आखिरी बार अल्ट बालाजी की वेब सीरीज में देखा गया था, जिसका टाइटल था फोरप्ले एंड वीयूज लव, लस्ट एंड कन्फ्यूजन। एक्टर की एक्टिंग को इस वेब सीरीज में लोगों ने काफी पसंद किया था।

बाद में 2016 में उन्होंने बिग बॉस के 10 वें सीजन में भाग लिया और 1 जनवरी 2017 में वो शो से बाहर हो गए। इस पूरे सीजन में उनके प्रदर्शन को लोगों ने काफी पसंद किया था।

एक्टर गौरव चोपड़ा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड हितिशा चेरंदा से 19 फरवरी 2018 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। गौरव इससे पहले मौनी रॉय को भी डेट कर चुके हैं।

एक्टर गौरव चोपड़ा के पसंदीदा एक्टर्स में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान है। तो वहीं, पसंदीदा एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी और एश्वर्या राय है। वैसे हिंद रश की तरफ से भी गौरव चोपड़ा को जन्मदिन की बधाइयां।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।