हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में रणवीर सिंह से लेकर जाह्नवी कपूर का दिखा बोल्ड अंदाज, देखिए इनकी 15 खूबसूरत तस्वीरें

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर सहित बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शामिल हुए। इनके अलावा छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और कनिका कपूर जैसी सिंगर ने इस अवार्ड शो में हिस्सा लिया।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में रणवीर सिंह ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। वह अपने यूनीक फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइलि की वजह से अक्सर चर्चा में भी रहते हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह ने फूलों की छाप वाला का जैकेट और काला ट्राउजर पहना हुआ था। वह बहुत ही डेशिंग लग रहे थे।

फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' एक्टर विक्की कौशल भी हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कोट और पेंट पहना हुआ था। वह काफी डैशिंग लग रहे थे। विक्की कौशल की इन दिनों बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार में गिनती हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में शरीक हुईं। इस दौरान उन्होंने स्लीवलेस डार्क ग्रीन फ्रॉकनुमा गाउन पहना हुआ था। सोनम कपूर को बॉलीवुड का फैशन आइकॉन भी कहा जाता है। वह अक्सर अपने फैशन स्टाइल और ड्रेसिंग सेंश की वजह से चर्चा में रहती हैं।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी शामिल हुईं। इस दौरान वह रेड आउटफिट में नजर आईं। वह बेहद ही खूबसूर दिखाई दे रही थीं। इस ईद के मौके पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'भारत' रिलीज हो होने वाली है।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कोट और ग्रे हाफ जैकेट और पेंट पहना हुआ था। वह अपनी फिल्म आर्टिकल 15 के लुक में दिखाई दे रहे थे।

बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली दिवंगत श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर भी हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में शामिल हुई। इस दौरान वह व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। वह बेहद ही खूबसूरत दिखाई दीं।

फिल्म डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ नजर आए। इस दौरान फरहान अख्तर कोट-पैंट पहने कैजुअल लुक में नजर आएं जबकि शिबानी दांडेकर ने ब्लैक जींस और ब्लैक टॉप पहना हुआ था।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी भी शरीक हुईं। इस दौरान वह ब्लैकआउटफिट में नजर आईं। आदिती राव हैदरी बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

बॉलीवुड की कई फिल्मों और एल्बम में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली सिंगर कनिका कपूर भी हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में शामिल हुई। इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने 'दिलवाले', 'बाजार', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'मुन्ना माइकल' सहित कई फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए हैं।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस आशा नेगी भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्हों क्रीम कलर का लेग कट गाउन पहना हुआ था। आशा नेगी 'पवित्र रिश्ता' और 'एक मुट्ठी आसमान' जैसे सीरियल से अपनी पहचान बनाई।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में एक्ट्रेस साई तम्हांकर भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस यहां फिश कट आउट फिट में नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने साल 2008 में डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' से डेब्यू किया था।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में अवार्ड शो में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस वेदिका कुमार भी शामिल हुईं। इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। वह तमिल फिल्म 'कंचना 3' में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्टर निखिल द्विवेदी अपनी पत्नी गौरी द्विवेदी के साथ हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कोट-पेंट पहना हुआ था। जबकि उनकी पत्नी ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। दोनों की जोड़ी काफी सुंदर लग रही थी।

हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आमना शरीफ शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने ब्लैक गाउन पहना हुआ था। इसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'आओ विश करें' से डेब्यू किया। वह आखिरी बार फिल्म एक विलेन में दिखाई दीं थी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह यहां खास अंदाज में दिखाई दिए। वह जहां भी जाते हैं लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। फरवरी में उनकी फिल्म 'गल्ली बॉय' रिलीज हुई जिसकी लोगों ने काफी सराहना की।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।